मुख्यपृष्ठसमाचार‘साहेब’ की पुण्यतिथि पर शिवसेना ने लिया भूमिपुत्रों के अधिकारों की बहाली...

‘साहेब’ की पुण्यतिथि पर शिवसेना ने लिया भूमिपुत्रों के अधिकारों की बहाली का संकल्प!

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई ने कल हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उनकी नीतियों, विचारों व हिंदुत्व पर उनके बेबाक अंदाज को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के भूमिपुत्रों के अधिकारों की बहाली का संकल्प लिया। पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश इकाई प्रमुख मनीष साहनी समेत उपस्थित तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के तेरहवें स्मृतिदिवस पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया और जम्मू-कश्मीर व स्थानीय लोगों के लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों की बहाली का संकल्प लिया। साहनी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने भूमिपुत्रों को वरीयता देने, हिंदुत्व का झंडा लहराने, लोगों को एकजुट करने और ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ का नारा दिया। बालासाहेब ठाकरे ने ९० के दशक में आतंकवाद के कारण कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के लिए मदद का पहला हाथ बढ़ाया। अपने बेबाक अंदाज से कश्मीर में सक्रिय आतंकवाद को करारा जवाब दिया।
शिवसेना ने की न्यायिक जांच की मांग
शिवसेना जम्मू-कश्मीर इकाईप्रमुख मनीष साहनी ने श्रीनगर के नौगाम इलाके में स्थित पुलिस थाने में गत शुक्रवार देर रात को हुए भयावह विस्फोट (जिसमें नौ लोगो के मारे जाने व करीब ३ दर्जन के घायल होने की जानकारी है) पर गहरा‌ दुख जताते हुए, जवाबदेही तय करने, हादसे की न्यायिक जांच व श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

अन्य समाचार