मुख्यपृष्ठसमाचारमुंबई-अमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालासोपारा फाटा पर कंटेनर पुल से गिरा एक...

मुंबई-अमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालासोपारा फाटा पर कंटेनर पुल से गिरा एक की मौत, कई घायल

राधेश्याम सिंह

वसई। मुंबई-अमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग कारणों से हादसों की घटनाएं होती रहती हैं। बुधवार रात नालासोपारा फाटा के पास एक कंटेनर का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया। कंटेनर ने ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। नीचे खड़े वाहनों पर कंटेनर गिरने से बड़ी दुर्घटना हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

मुंबई-अमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग वसई-पूर्व क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस मार्ग पर हर समय भारी मात्रा में वाहन चलते रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारी मालवाहक वाहनों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। जिसके कारण इस मार्ग पर लगातार हादसे होते रहते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गुजरात दिशा से मुंबई की ओर जा रहा एक मालवाहक कंटेनर जब सोपारा फाटा के पास पहुँचा, तो उसका टायर अचानक फट गया। इससे कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल के किनारे की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। दुर्भाग्यवश, नीचे खड़ी दो चारपहिया गाड़ियों पर कंटेनर गिरा, जिससे बड़ा हादसा हो गया। उन गाड़ियों में बैठे तीन से चार लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला यात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और पेल्हार पुलिस मौके पर पहुँची। उन्होंने कंटेनर में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा।

मुंबई-अमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंक्रीटीकरण (कॉनक्रीट रोड बनाने) के कारण सड़क की ऊँचाई बढ़ गई है। इससे वर्सोवा से विरार फाटा के बीच बने फ्लायओवरों की सुरक्षा रेलिंग (कठड़ा) की ऊँचाई अपेक्षाकृत कम हो गई है। नागरिकों ने पहले ही आशंका जताई थी कि तेज रफ्तार वाहन इन पुलों से नीचे गिर सकते हैं। अब इस ताज़ा हादसे के बाद सुरक्षा रेलिंग की ऊँचाई और संरचना को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

अन्य समाचार