मुख्यपृष्ठनए समाचारराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष का हल्लाबोल...कार्रवाई हुई तो गिर जाएगी...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष का हल्लाबोल…कार्रवाई हुई तो गिर जाएगी भाजपा सरकार!

-करोड़ों की चंदा चोरी पर एक भी एफआईआर क्यों नहीं?

-भाजपा सरकार से केजरीवाल के तीखे सवाल

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और करोड़ों रुपए के दान को लेकर उठे विवाद ने अब सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि चंदे में हुई कथित गड़बड़ियों पर पर्दा डाला जा रहा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल दागा है कि करोड़ों रुपए के चंदे में कथित अनियमितताओं के बावजूद अब तक एक भी एफआईआर क्यों दर्ज नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई हुई तो भाजपा सरकार की नींव तक हिल सकती है। राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बढ़ते राजनीतिक घमासान ने सत्ता और विपक्ष के बीच नई जंग छेड़ दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स’ पर जारी वीडियो में केजरीवाल ने सवाल उठाया कि जब उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है, तब आखिर इस कथित घोटाले की जांच क्यों नहीं हो रही? उन्होंने कहा कि आम मामलों में तुरंत छापेमारी करने वाली सीबीआई, ईडी और पुलिस इस मुद्दे पर पूरी तरह खामोश क्यों हैं? क्या सरकार किसी बड़े चेहरे को बचाने की कोशिश कर रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में बेहद प्रभावशाली लोगों के नाम जुड़े हुए हैं और यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई बड़े राज खुल सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है और इस आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि सरकार के लिए अपनी सत्ता बचाना ज्यादा जरूरी है या भगवान राम के भक्तों का विश्वास?
हे राम, कहीं जांच रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए!
राम मंदिर चढ़ावे मामले में बोले अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया `एक्स’ पर लिखा, `एसआईटी ध्यान रखे, कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए। फिर कहेंगे १५ दिन और इंतजार कर लो। दिन इसलिए बढ़ा रहे हैं, क्योंकि सबूत ठिकाने लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जांच के लिए गठित एसआईटी टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

अन्य समाचार