मुख्यपृष्ठनए समाचारगरीब किसानों से हो रही सरकारी लूट के विरोध में संगठन का...

गरीब किसानों से हो रही सरकारी लूट के विरोध में संगठन का विरोध प्रदर्शन

राजेश सरकार / प्रयागराज

दिनों दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोतरी तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब किसानों के साथ हो रही बड़ी लूट से आहत भारतीय किसान संगठन कौशांबी- प्रयागराज के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने जिला अध्यक्ष लालमन यादव के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ लामबंद होकर बमरौली में प्रदर्शन किया। बमरौली के लक्ष्मी गार्डन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष नंदलाल यादव, युवा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, मंडल प्रचार मंत्री संजय सरोज, महिला मंडल अध्यक्ष सैल कुमारी शर्मा, गायत्री पटेल, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता चौधरी, मंडल संरक्षक सोनू यादव, मंडल प्रभारी इरफान अहमद, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मुरारी यादव, युवा जिला अध्यक्ष पवन दीप आर्य, पिंटू यादव, विजय यदुवंशी एवं शिव बाबा पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान महिला एवं पुरुष तथा परिवार के सदस्यों की मौजूदगी रही।

अन्य समाचार