सामना संवाददाता / मुंबई
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर मित्र मण्डल टैगोर नगर नंबर 3, हरियाली विलेज, पुलिस चौकी के पास विक्रोली (पूर्व), मुंबई के द्वारा श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का कार्यक्रम आगामी 15 नवंबर, शनिवार को प्रारंभ होकर रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस तरह की जानकारी देते हुए आयोजक सुरेंद्र गोस्वामी (पुजारी) जी ने कहा कि अखंड पाठ की पूर्णाहुति, संगीतमय, रसमय का यह कार्यक्रम आप सभी की उपस्तिथि में ही संभव हो पाएगा। आप सभी भक्त अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रह कर श्री अखंठ पाठ की पूर्णाहुति कर, कार्य समिति व आयोजक को आप के सेवा भाव व आशीर्वाद का शुभ अवसर मिले, यही आप भक्तजनों से हमारी प्रार्थना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक शुक्ला, ज्ञानेंद्र प्रसाद शुक्ला, संतोष गुप्ता, शनि सिंह, राजकुमार पांडेय, कुशल (रमन) शुक्ला आदि भक्तजन लगे हुए हैं।
