अमिताभ श्रीवास्तव
अब तक आपने मसालाडोसा तो सुना है मगर ये सबाडोसा क्या है? दिलचस्प यह कि सऊदी अरब में ये सबाडोसा बहुत पसंद किया जा रहा है। बता दें कि यह कोई खाने की चीज नहीं है बल्कि अपनी अदाओं से लोगों को आकर्षित कर देने वाली टेनिस की सबाडोसा है। अब टेनिस की सबाडोसा क्या? दरअसल दो टेनिस सुंदरियों की अदाओं से निकला परिणाम है सबाडोसा। आर्यना सबालेंका और उनकी टेनिस ‘सोलमेट’ पाउला बडोसा ने सऊदी अरब में डब्ल्यूटीए फाइनल से पहले गर्ल्स वीकेंड पर अपनी अदाओं से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन दोनों टेनिस स्टार्स को ‘सबाडोसा’ उपनाम दिया गया है और ये अपने प्रशंसकों का प्यार बटोरती हैं क्योंकि ये कोर्ट के बाहर बेस्ट प्रâेंड हैं। अब, जब सबालेंका रियाद में सीजन के आखिरी इवेंट की तैयारी कर रही हैं, तो उन्होंने प्रैक्टिस से कुछ समय निकालकर बडोसा के साथ समय बिताया है। दुनिया की नंबर १ खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपने वीकेंड की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके खूबसूरत फिगर की झलकियां भी शामिल हैं। सबालेंका ने अपने पोस्ट पर कैप्शन दिया ‘मेरी बेस्ट फ्रेंड के साथ गर्ल्स डे की बहुत जरूरत थी।’ बडोसा ने खुद पोस्ट किया, ‘बेस्ट फ्रेंड के साथ वीकेंड थेरेपी’। इन तस्वीरों में दोनों एक बड़े गोलाकार शीशे के सामने बिकिनी में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं, साथ ही खाना खाते हुए और बालकनी में आराम करते हुए भी तस्वीरें हैं। यह सबालेंका है जो फूलों वाली बिकनी और पीले रंग की पोशाक में मॉडल-शैली में पोज दे रही है। इसी तरह बडोसा भी है जिसने अपना प्यार सबालेंका पर लुटाया है। दोनों की अदाओं को बहुत पसंद किया जा रहा है, वह भी सऊदी अरब में।
फुटबॉलर पुत्री मिया का धमाका
नेपोकिड के लिए रास्ते तो बने मिल जाते हैं मगर वो हिट अपने टैलेंट से ही हो सकते हैं। अब देखिए न पूर्व फुटबॉलर जेमी वैâराघर की बेटी मिया ने ब्लॉकबस्टर फिल्म द हंगर गेम्स के नाट्य रूपांतरण में मुख्य भूमिका निभाकर एक शानदार उपलब्धि हासिल की है और रातोंरात फेमस हो गई है। यह युवा अभिनेत्री इस नाट्य प्रस्तुति में जेनिफर लॉरेंस के किरदार वैâटनिस एवरडीन की भूमिका निभा रही है। २१ वर्षीय मिया ने कहा ‘मैं वैâटनिस की भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह एक सपने के सच होने जैसा है और मैं इस प्रस्तुति को साकार होते देखने के लिए उत्सुक हूं।’ फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक होने के नाते, मैं हंगर गेम्स की दुनिया का हिस्सा बनकर, खासकर मैथ्यू डंस्टर और एक अविश्वसनीय रचनात्मक टीम के साथ काम करके, खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं।’ यह शो २० अक्टूबर को लंदन के नए १,२०० सीटों वाले टूबाडोर वैâनरी वार्फ में शुरू होगा, जिसे विशेष रूप से इसके निर्माण के लिए डिजाइन किया गया है। सुजैन कॉलिन्स के उपन्यास ‘द हंगर गेम्स’ की दुनिया भर में १० करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं, जबकि पांच फिल्मों वाली इस प्रâेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर ३.४ अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
