अमिताभ श्रीवास्तव
भयंकर दुर्घटना और मौत के मुंह में जाते-जाते उसे बचा लिया गया। जी हां, ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर ओली मिलरॉय ने एक भयावह आग के गोले फटने जैसी दुर्घटना के बाद अपनी जान बचाने के लिए एक रेसिंग प्रतिद्वंद्वी को धन्यवाद दिया है। ३६ वर्षीय मिलरॉय शंघाई इंटरनेशनल सर्किट में चाइना जीटी इवेंट में रेसिंग कर रहे थे, तभी दो वाहनों की टक्कर हो गई और वे घूमकर उनकी फेरारी से टकरा गए, जिससे कार तुरंत आग के गोले में तब्दील हो गई। मिलरॉय द्वारा ‘सुपरहीरो’ करार दिए गए डच ड्राइवर लोएक हार्टोग ने अपनी गाड़ी को दुर्घटनास्थल के पास रोका और बिना किसी हिचकिचाहट के ब्रिटिश नागरिक की सहायता के लिए दौड़ पड़े। वीडियो में २३ वर्षीय युवक को अपनी गाड़ी में लगे वैâमरे के माध्यम से अपने प्रतिद्वंद्वी तक पहुंचने की बेताब कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, जबकि कार के पिछले हिस्से में भीषण आग लगी हुई है। जब वह मिलरॉय तक नहीं पहुंच सका, तो हार्टोग एक अग्निशामक यंत्र लेने के लिए दौड़ा और घायल ड्राइवर को सुरक्षित रखने के लिए आग बुझाने की कोशिश करने लगा। इसके बाद आग बुझाने में मदद के लिए और भी सुरक्षाकर्मी पहुंचे, जबकि हार्टोग और ट्रैक के कर्मचारियों ने मिलकर ड्राइवर को मलबे से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।
सना की आलोचना
पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तान फातिमा सना की दुनिया भर में आलोचना होने लगी है। खुद उसके देश पाकिस्तान में लोग उसे लताड़ रहे हैं। केवल लोग ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गज रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी उसे मूर्ख करार दे रहे हैं। जी हां, दरअसल फातिमा सना की टीम भारतीय टीम से पिछले दिनों एशियाकप मुकाबले में भिड़ी थी और हर बार की तरह न केवल पराजित हुई बल्कि बुरी तरह हारी। केवल ५५ रनों पर पूरी टीम को समेट कर भारतीय टीम ने मात्र ८ ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस मैच के एक मौके पर जब फातिमा ने शैफाली वर्मा को आउट किया तो उसने बाहर का रास्ता दिखाने का एक बेशरम इशारा किया था। इस महान मूर्खता भरे एटिट्यूड की दुनिया भर में आलोचना हो रही है। और अब तो पाकिस्तान में लोग सना को घेर कर अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। पाकिस्तान के लिए तो यह चुल्लू भर पानी में डूब मरने की स्थिति है क्योंकि अब तक हुए १७ मैकॉन में भारत ने उसे १७ बार हराया है। ऊपर से ऐसी हरकतें पाकिस्तानियों के लिए जले पर नमक छिड़कना है। शोएब अख्तर ने तो सना को मूर्ख तक कह डाला है। रमीज राजा, वसीम अकरम जैसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी भी उसकी इस हरकत पर उसे लताड़ रहे हैं। पाकिस्तानी आवम तो वैसे भी अपने खिलाड़ियों को कच्चा चबा जाने जैसी स्थिति में हैं। वहीं ऐसी मूर्खतापूर्ण हरकत से उनका सिर गहरे गड्ढे में धंसने लगा है। इसके बावजूद फातिमा और उसकी टीम पर कोई असर नहीं दिख रहा। मूर्खों की तरह अपने बचाव में जुटी हुई है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
