अमिताभ श्रीवास्तव
एक बार फिर क्रिकेट क्रीज पर मौत नाची। क्रिकेट की इस घटना ने दुनिया को चौंका दिया। फिल ह्यूज की दुखद मौत के ग्यारह साल बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में यह दर्दनाक घटना घटी। १७ वर्षीय बेन ऑस्टिन की मेलबर्न में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान गर्दन में गेंद लगने से मौत हो गई। यह युवा खिलाड़ी एक टी२० मैच की तैयारी कर रहा था जब यह घटना घटी। अस्पताल ले जाए जाने के बावजूद, चोट जानलेवा साबित हुर्इं और क्रिकेट जगत में दर्दनाक घटनाएं ताजा हो गर्इं। यह दुखद घटना पिछले दिनों मेलबर्न के दक्षिण-पूर्व में फर्नट्री गली स्थित वॉली ट्यू रिजर्व में घटी। बेन ऑस्टिन बुधवार को एल्डन पार्क के खिलाफ होने वाले टी-२० मैच की तैयारी के लिए नेट्स पर थे। रिपोर्टों के अनुसार, जिस समय गेंद उनके सिर और गर्दन पर लगी, उस समय इस युवा क्रिकेटर ने हेलमेट पहना हुआ था। घटना के बाद, प्रारंभिक उपचार के लिए तुरंत एक मेडिकल इमरजेंसी टीम को मैदान पर बुलाया गया। इसके बाद युवा क्रिकेटर को मोनाश मेडिकल सेंटर भेजा गया और लाइफ सपोर्ट पर रखा गया। हालांकि, फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने गुरुवार सुबह दुखद रूप से उनकी मृत्यु की पुष्टि की। क्लब के बयान में कहा गया, ‘बेन के निधन से हम बेहद दुखी हैं, और उनके निधन का असर हमारे क्रिकेट समुदाय के सभी लोगों पर पड़ेगा। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस दौरान बेन के परिवार की निजता का सम्मान करें।’
सवालों के कटघरे में टेनिस सुंदरी
वह टेनिस की पहली ऐसी खिलाड़ी है जिसने अपना स्तन प्रत्यारोपण कराया है। कभी टेनिस विश्व की अव्वल पचास खिलाड़ियों में शामिल अब अपने बड़े हुए स्तनो के कारण सवालों के कटघरे में खड़ी कर दी गर्इं है। जी हां, प्रâांस की खूबसूरत खिलाड़ी ओसीन डोडिन ने खुलासा किया है कि वह अपने स्तन प्रत्यारोपण के बाद पुरुष पत्रकारों के सवालों से घिर गई हैं। ऐसे-ऐसे सवाल होते हैं कि वह दंग रह जाती हैं। यह प्रâांसीसी टेनिस स्टार स्तन वृद्धि करने वाली पहली पेशेवर खिलाड़ी हैं। २९ वर्षीय डोडिन ने पिछले साल दिसंबर २०२४ में टेनिस से दूरी बना ली थी क्योंकि वह इस वक्त अपने स्तन वृद्धि के लिए ऑपरेशन से गुजर रही थीं। २०१७ में कभी दुनिया की नंबर ४६ पर थीं। डोडिन ने हाल ही में रेम्स में आईटीएफ टूर्नामेंट से अपनी वापसी की मगर खेल से अधिक वह अपने स्तनों के कारण चर्चा में भी हैं और पत्रकारों से घिरी हुई भी हैं। डोडीन कहती हैं कि बड़े हुए स्तन इस खेल में सामान्य जैसा नहीं हैं। इसके पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है, इसलिए मुझे पता था कि लोग और पत्रकार इसके बारे में बात करने वाले हैं। वह बताती हैं कि पत्रकार अजीब से सवाल पूछ रहे हैं। पूछेंगे भी मगर मैं बहुत सामान्य हूं। डोडीन ने कहा कि एक ने तो इसे ‘तरबूज’ तक कह दिया और खेल में परेशानी पर पूछा, मैं बता दूं कि मेरे लिए सबकुछ सामान्य है। डोडिन ने कहा, ‘बेशक, (वे) बड़े हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं नहीं खेल सकती।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
