अमिताभ श्रीवास्तव
यह अपने आप में एक उपलब्धि है कि आयु ३१ वर्ष, पांच बच्चे और जिसका ब्वायप्रâेंड फुटबॉल विश्व का सरताज है। उसने एकबार फिर दुनिया की तमाम मॉडलों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह है उसकी एक हसीन किक। जी हां, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लप्रâेंड जियोर्जिना रोड्रिगेज को पृथ्वी ग्रह की दूसरी सबसे प्रभावशाली मॉडल का स्थान दिया गया है। दस साल से अधिक समय से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को डेट कर रही सुंदरी जियोर्जिना एक सामान्य बिक्री सहायक से वैश्विक सुपरस्टारडम तक आ पहुंची है। तब से ही वो एक प्रमुख मॉडल बनी हुई है। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर उसके अपार फॉलोअर्स हैं, इतना ही नहीं उन्होंने ही उसे दुनिया की दूसरी सबसे प्रभावशाली मॉडल बना दिया है। मॉडल्स डॉट कॉम के अनुसार, रोड्रिगेज के सोशल प्लेटफॉर्मों पर संयुक्त रूप से ९२.४ मिलियन अनुयायी हैं। यह द हदीद बहनों, गिगी और बेला, हैली बीबर, कारा डेलेविग्ने, क्रिसी टेगेन, लेना मेंटलर, एमिली राताजकोव्स्की और हेली कलिल से अधिक हैं। अपनी रैंकिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए, रोड्रिगेज ने अपनी आईजी कहानी पर लिखा ‘मॉडल्स डॉट कॉम पर सामाजिक श्रेणी में नंबर २ रैंक दिया गया। धन्यवाद!’ हालांकि, सूची में नंबर एक मॉडल की तुलना में उनका अनुसरण कम हैं, उसके ऊपर शीर्ष बिलिंग किम कार्दशियन की सौतेली बहन काइली जेनर हैं।
सावधान, पोपे जैसा कोई न करे!
यह उन बॉडी बिल्डर्स या जो बॉडी बनाने के जुनूनी लोग हैं उनके लिए सबक है। जी हां, पोपे नामक एक लोकप्रिय ब्राजीलियाई बॉडी बिल्डर की दुखद मृत्यु हो गई है। और वह भी इसलिए क्योंकि बॉडी बनाने के चक्कर में उसने जो इंजेक्शन लेना शुरू किए वो घातक साबित हुए। ५५ वर्षीय अर्लिंडो डी सूजा उर्फ पोपे जो कभी ब्राजील में सबसे बड़े हथियार रखने के लिए जाने जाते थे, ने दावा किया था कि उन्होंने तेल इंजेक्शन का उपयोग करके अपनी काया का निर्माण किया था। क्रिसमस से वो अस्पताल में भर्ती था और गुर्दे से संबंधित समस्याओं से उसका निधन हो गया। इस बॉडी बिल्डर ने वैश्विक सुर्खियां तब बटोरी थीं जब उसके बाइसेप्स ने २९ इंच का गोल मापा था। उस समय की रिपोर्टों में कहा गया था कि उनकी मांसपेशियां एक स्व-प्रशासित कॉकटेल का उत्पाद थीं, जो खनिज तेल और अल्कोहल से बना था, यह वह एक मिश्रण था जिसे आमतौर पर सिंथोल के रूप में जाना जाता है। दुनिया में नाम कमाने के इस जूनूनी फितूर ने उसकी मांसपेशियों को कोई मजबूत नहीं बनाया। बल्कि मौत तक ले गया। बताया गया है कि उसका मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन यह कई अंगों की विफलता के कारण था। डॉक्टरों ने पहले भी डी सूजा पोपे को उनके लगातार इंजेक्शन के संभावित परिणामों के बारे में चेतावनी दी थी। मगर वो माना नहीं। यह उन शरीर सौष्ठव वालों के लिए सबक है जो मसल्स बढ़ाने के चक्कर में तमाम तरह के ड्रग्स इस्तमाल करते हैं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
