मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : वो पुरुष है मगर महिला बन लड़ता है

आउट ऑफ पवेलियन : वो पुरुष है मगर महिला बन लड़ता है

अमिताभ श्रीवास्तव

दुनिया ने इमान खलीफ का नाम तो सुना होगा जो ट्रांसजेंडर है, ओलंपिक गोल्ड जीत कर विवादों में रही थी। न केवल विवादों में रही बल्कि पूरी मुक्केबाजी दुनिया को चौंका दिया था, बॉक्सिंग के नियम कायदे बदलने लगे थे। ईमान के अलावा ताईवान की लिन यू टिंग का नाम भी खूब गूंजा। मगर लिन ट्रांसजेंडर नहीं थी, वह पुरुष ही थी बावजूद उसके गुणसूत्रों में महिला जींस के कारण उसे महिला मुक्केबाज माना गया था। ये भी विवाद के चलते रिंग से बाहर कर दी गई थी। परंतु यह अचरज भरा निर्णय है करीब दो सालों से बॉक्सिंग से दूर लिन को फिर अनुमति मिली और वह फिर जीत गई। जी हां, ओलंपिक मुक्केबाज लिन यू-टिंग ने अपनी प्रतिद्वंदी को मात्र ९४ सेकंड में हराकर रिंग में वापसी की। २९ वर्षीय लिन ने लिंग पात्रता परीक्षण में असफल होने के कारण २०२३ विश्व चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित होने के बावजूद पेरिस २०२४ में फेदरवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ताइवान की यह मुक्केबाज अपनी लैंगिक स्थिति के कारण विवादों में रही हैं। यह मुक्केबाज ट्रांसजेंडर नहीं है और अपने पासपोर्ट पर खुद को महिला बताती है। दो साल पहले आईबीए के अधिकारियों ने पाया कि परीक्षणों से पता चला कि लिन में एक्स वाय गुणसूत्र थे – जो दर्शाता है कि व्यक्ति जैविक रूप से पुरुष है। दुर्लभ इंटरसेक्स चिकित्सीय स्थितियां, जिन्हें चिकित्सकीय रूप से यौन विकास में अंतर के रूप में जाना जाता है, का अर्थ यह भी हो सकता है कि बाहरी रूप से महिला व्यक्तियों में पुरुष गुणसूत्र हो सकते हैं, या इसके विपरीत। लेकिन ताइवान के राष्ट्रीय खेलों के घरेलू नियमों के तहत लिन को महिलाओं के ६० किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति मिल गई। ताइवानी मुक्केबाज ने अपने मुकाबले के पहले दौर में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी पैन यान-फेई को अविश्वसनीय आसानी से हरा दिया। सवाल यह है कि आखिर इन जैसो को क्यों मौका दिया जाए जो लगभग पुरुष हैं मगर महिला वर्ग में खेलते हैं?
रेड कारपेट पर बोल्ड ब्रूक्स
एकबार फिर ब्रूक्स नादेर चर्चा में हैं। पहले टेनिस के नंबर वन और नंबर टू खिलाड़ियों के साथ रोमांस की चर्चा में थी। अल्कराज और सिनर के साथ ब्रूक्स का नाम जोड़ा गया था। सिनर के साथ ब्रेक अप की तो खबर थी मगर अब एक रेड कारपेट पर बोल्ड अंदाज के कारण चर्चा में हैं। ब्रूक्स नादेर एक मॉडल हैं। उन्होंने २०१९ में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के स्विम सर्च ओपन कास्टिंग कॉल प्रतियोगिता जीतने के बाद इस क्षेत्र में कदम रखा, हाल ही में रेड कार्पेट पर एक बोल्ड आउटफिट में कदम रखते ही उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड की इस मॉडल ने फोटोग्राफरों के लिए पोज देते हुए कल्पना के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा। २८ वर्षीय यह ब्रूक्स पिछले दिनों उबर वन रोडियो में शामिल हुईं। उसने फ्लेयर्ड जींस के साथ एक गहरा भूरा टॉप और बिना बटन वाली शर्ट पहनी थी। उसने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने आउटफिट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके १८ लाख फॉलोअर्स हैं। इस खूबसूरत गोरी महिला ने पोस्ट पर वैâप्शन लिखा ‘अपने तत्व में।’ और उनके प्रशंसकों को ये तस्वीरें बहुत पसंद आईं। अल्कराज से अफेयर की बात पर भी सवाल पूछे गए मगर ब्रूक्स ने कुछ नहीं कहा। यानि यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।

अन्य समाचार