अमिताभ श्रीवास्तव
एक खूबसूरत मॉडल जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो एक ऐसे गिरोह की सरगना है जो ड्रग बेचता है, जो मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कारोबार में अहम भूमिका निभाती है। इस मॉडल की पुलिस को तलाश है। जी हां, मादक पदार्थों की तस्करी का गिरोह चलाने का उस पर आरोप है और वो पुलिस की गिरफ्त से भाग खड़ी हुई है। मेलिसा सैड जिसके इंस्टाग्राम पर ३,४१,००० फॉलोअर्स हैं। उस पर वैâनबिस वितरण और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल एक आपराधिक गिरोह का नेतृत्व करने का आरोप है। २३ वर्षीय मेलिसा की तलाश है। हालांकि उसके कथित गिरोह से जुड़े पांच अड्डों पर छापे में पुलिस ने तीन संदिग्ध सहयोगियों को गिरफ्तार किया। लेकिन मेलिसा पकड़ में नहीं आई है। अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, नकदी को जब्त कर लिया और अपने चल रहे ऑपरेशन इरवा अफेतिवा के हिस्से के रूप में कई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के सबूत एकत्र किए हैं। मॉडल ने कथित तौर पर ब्राजील के ब्रासीलिया के उत्तर पूर्व में बाहिया राज्य में भांग-गांजा को बेचा और वितरित किया है। उसने कथित तौर पर बाहिया और साओ पाउलो राज्य में आपूर्तिकर्ताओं का इस्तेमाल किया। पुलिस को मेलिसा की तलाश है। गांजा पंâूकने व उसे बेचने में अव्वल मेलिसा अपनी खूबसूरती से लोगो को फंसाती थी। इसी खूबसूरती के चलते उसने अपना एक गिरोह भी तैयार कर लिया था। वह सोशल मीडिया को भी अपने धंधे में इस्तमाल करती थी।
क्या किंग थक गया है?
क्रिकेट का किंग थक गया है। क्या यह सच है? सवाल तब उठने लगे जब लगातार दूसरे मैच में विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए। पिछले १७ वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किंग कोहली लगातार बिना किसी रन के पवेलियन लौट गए। कोहली जब आउट हुए तो उन्होंने अपने ग्लब्स कुछ इस अंदाज़ में दर्शकों को दिखाए मानो इसके बाद वो संन्यास ले रहे हैं। यानि अब नहीं खेलने वाले। क्या किंग थक गया या यह सिर्फ एक संयोग था कि कोहली एक रन नहीं बना सके? उधर लिटिल मास्टर सुनील गावसकर ने किंग के बारे में कहा है कि उन्हें विश्व कप खेलना चाहिए क्योंकि वो एक महान खिलाड़ी हैं और दो जीरो कोई उनके खराब फार्म का उदाहरण नहीं है। इन सब बातों में एक बात बिल्कुल सच है कि कोहली की कमजोरी कंगारु जान चुके हैं। दूसरी बात लंदन में बस जाने वाले कोहली बहुत दिनों तक वैसा अभ्यास नहीं कर पाए हैं जो ऑस्ट्रेलिया जैसी तगड़ी टीम के खिलाफ होना चाहिए। तीसरी बात कि कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में वो खुद को फिट नहीं रख पा रहे हैं। सच बात जो भी हो पर कोहली का खराब प्रदर्शन चिंता की बात तो है। कोहली के संकेत भी चिंतित करते हैं और इस बात की लगभग अस्सी प्रतिशत संभावना है कि वो जल्द वन डे से भी खुद को बाहर कर लेंगे। फिलहाल एक मैच और बचा है। कोहली चाहेंगे कि इसमें वो वापसी करें। उधर रोहित अपने फार्म में लौट आए हैं। यह टीम इंडिया के लिए सुखद है। अब यदि कोहली भी लौट आएंगे तो समझिये टीम इंडिया को फिलहाल विश्वकप तक घबराने की जरूरत नहीं है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
