अमिताभ श्रीवास्तव
अमेरिकन खाना नहीं चाहिए नॉर्वे को। जी हां, विश्वकप फुटबाल में रोज ही कोई न कोई ऐसी खबर मिल रही है, जो अनोखी भी है और दिलचस्प भी। अब देखिये न नॉर्वे के अधिकारियों ने अपनी टीम के लिए ४०० किलोग्राम से अधिक मछली और पनीर का आयात कराया है, ताकि खिलाड़ियों को अमेरिकी भोजन पर निर्भर न रहना पड़े। कप्तान एर्लिंग हालैंड और उनकी टीम को उत्तरी अमेरिका की गरमी में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। पहले मैच में नॉर्वे इराक को ४-१ से हरा चुका है। बताया गया कि नॉर्वे के खिलाड़ियों को पारंपरिक नॉर्वेजियन व्यंजनों से ऊर्जा मिलेगी इसलिए उन्हें अमेरिकी फास्ट फूड को छोड़ देने की सलाह दी गई है साथ ही पारंपरिक नॉर्डिक भोजन को प्राथमिकता के साथ परोसा जा रहा है। बताया गया कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिए ३०० किलोग्राम से अधिक अटलांटिक सैल्मन और सफेद मछली भेजी है। नॉर्वे से ११६ किलोग्राम से अधिक ब्रुनोस्ट भी लाया गया है, जो एक पारंपरिक नॉर्वेजियन प्रकार का भूरा कैरेमलाइज्ड पनीर है। स्टेल सोलबैकन की टीम ने अपने ऑर्डर में चौंका देने वाले ६,००० संतरे भी शामिल किए गए हैं। मजेदार बात यह कि १९ जुलाई को होने वाले फाइनल तक इन सभी संतरों को खत्म करने के लिए नॉर्वे की २६ सदस्यीय टीम को प्रतिदिन सात-सात संतरे खाने होंगे। है न मजेदार।
ब्राजील की फैन का धमाका
ब्राजील की सबसे सेक्सी फैन गैब्रिएला मौरा ने अपनी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर धमाका किया है। वो अपने देश की टीम को अपनी तस्वीरों से ऊर्जावान रखना चाहती है। २२ वर्षीय गैब्रिएला ब्राजील को समर्थन देने अमेरिका में है और उसके मैचों में मौजूद रहती हैं। साथ ही, मॉडल अपने बढ़ते सोशल मीडिया प्रोफाइल को निखारने के लिए भी काम कर रही है और इसलिए उसने सफेद शर्ट और धूप के चश्मे के साथ बिकिनी में पोज देकर धमाका किया है। मौरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं और बताया कि यह उनका पसंदीदा ग्रीष्मकालीन पहनावा है। गैब्रिएला ने पोस्ट किया: ‘गर्मी के लिए यूनिफॉर्म, मौजूद है।’ ब्राजील के प्रशंसक के रूप में फेमस मौरा के ३१ लाख फॉलोअर्स हैं, जिन्होंने उसकी तस्वीरों को देखकर कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दी है। गैब्रिएला को २०२५ में विक्टोरियाज़ सीक्रेट फैशन शो की स्टार के रूप में प्रसिद्धि मिली। वो फुटबाल की शौकीन है। अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने वो दर्शकों के बीच मौजूद रहती है। यहां तक कि ब्राजील टीम के खिलाड़ियों को भी अपनी सबसे बड़ी पैâन के मौजूद रहने की उम्मीद रहती है। वह ब्राजील के लिए ऐसी जगह बैठती है, जहां से टीम के खिलाड़ी भी उसे आराम से देख सकें।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
