अमिताभ श्रीवास्तव
-उधर, इंग्लैंड के मैचों के लिए सीटों की कीमतें लगभग आधी कर दी गई हैं, ताकि आखिरी कोशिश में खरीदार मिल सकें।
-कुछ फैंस तो इतने ज्यादा खाने में व्यस्त थे कि वे चीयर भी नहीं कर पाए।
यह अपने आप में आश्चर्य है। विश्वकप फुटबॉल की शुरुआत मैक्सिको की जीत के साथ हुई मगर दूसरा मैच बिना दर्शकों के हुआ, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। जी हां, विश्वकप के फैंस बहुत नाराज हो गए जब टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भारी संख्या में खाली सीटों के सामने खेला गया। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने पिछड़ने के बावजूद ग्वाडलजारा में चेक गणराज्य को २-१ से हराकर जीत हासिल की। लेकिन दूसरी ओर दर्शकों के मामले में घोटाला सामने आया। पता चला है कि कुछ वर्ल्डकप स्टेडियमों ने अपनी टिकटों का आधे से भी कम हिस्सा बेचा, क्योंकि कीमतें बहुत अधिक थीं और इससे स्टेडियम के कुछ हिस्से सुनसान रहे। पता चला कि टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर लगभग १,८०,००० टिकटें रिसेल पोर्टलों पर सूचीबद्ध थीं। हालांकि, उधर इंग्लैंड के मैचों के लिए सीटों की कीमतें लगभग आधी कर दी गई हैं, ताकि आखिरी कोशिश में खरीदार मिल सकें। मगर इधर गुस्साए हुए फैंस सोशल मीडिया पर उमड़ पड़े जब उन्होंने देखा कि दक्षिण कोरिया का मुकाबला चेक गणराज्य के साथ पूरी तरह से भर नहीं पाया। विश्वकप इतिहास में ऐसा पहली बार देखने में आया है।
मैच का नहीं, जंक फूड का जुनून
एक तरफ स्टेडियम खाली तो दूसरी तरफ अमेरिका में फुटबॉल विश्वकप के बारे में पहली चीज जो सबका ध्यान खींचती है वह खेल का नहीं बल्कि जंक फूड का जुनून है। जी हां, इंग्लैंड का कोस्टा रिका के खिलाफ वार्म-अप मैच में यह देखने को मिला जब दर्शक चीटोस, फ्राइड चिकन और बड़ी फिजी ड्रिंक्स में व्यस्त थे। हालांकि, इंग्लैंड को बढ़त मिली। मगर इसके बावजूद उसके फैंस ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में कुछ ही कदम दूर टेबल्स पर बर्गर खाते हुए हंसी उड़ाते नजर आए। मैच नहीं बल्कि हॉट डॉग्स, विंग्स और नाचोज भी पेप्सी और बीयर की लीटर वैâप वाले गिलासों के साथ खाए जा रहे थे। कुछ फैंस तो इतने ज्यादा खाने में व्यस्त थे कि वे चीयर भी नहीं कर पाए। और हर एक के हाथ में या तो फोन था या कोई अमेरिकी स्नैक। कॉन्सॉर्स पर ऐसे स्टॉल्स का एक समूह था, जो मीठे लजीज बेच रहे थे और ऐसी माहौल बना रहे थे जैसे कोई मेले जैसा अनुभव हो रहा हो। फ्लोरोसें गुलाबी कैंडी फ्लॉस लिए बेचनेवाले चिल्ला रहे थे: ‘अपनी कॉटन कैंडी लो। बिना शक्कर की जिंदगी अधूरी है।’ फैंस दौड़ते हुए इन चीजों के बैग और बड़े-बड़े पॉपकॉर्न के डिब्बे लेने लगे।
