मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : हार के बाद हुआ पावर कपल का ब्रेकअप

आउट ऑफ पवेलियन : हार के बाद हुआ पावर कपल का ब्रेकअप

अमिताभ श्रीवास्तव

वो टेनिस के न केवल पावर कपल कहलाते थे, बल्कि विंबलडन में खेल रहे थे, लेकिन जब दोनों अपने-अपने मैच हार गए तो उन्होंने ब्रेकअप भी ले लिया। इश्क में बनी जोड़ी टूट गई। जी हां, टेनिस के पावर कपल स्टेफानोस सितसिपास और पाउला बडोसा का ब्रेकअप हो गया है। यह विंबलडन के पहले दौर में दोनों के हारने के ठीक एक दिन बाद हुआ। २६ वर्षीय सितसिपास ने मई २०२३ में २७ वर्षीय बडोसा को डेट करना शुरू किया था, मगर उनके इश्क में इतना दम नहीं था कि उनके रिश्ते बने रह सकें। यूं तो वे दुनिया के सामने हंसते-बोलते थे, लेकिन अंदर ही अंदर उनके रिश्ते दरक रहे थे। पिछले साल कुछ सप्ताह तक उनका रिश्ता टूटा रहा, मगर बाद में दोनों ने सुलह कर ली, लेकिन स्पेनिश पत्रिका ‘होला’ की चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार वे अब फिर से अलग हो गए हैं। सितसिपास और बडोसा ने इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और साथ में उनकी पोस्ट भी हटा दी गई हैं। विंबलडन के पहले दिन बडोसा को ब्रिटिश खिलाड़ी केटी बौटलर के हाथों तीन सेटों के कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और उधर पुरुष वर्ग में ​​सितसिपास वैलेन्टिन रॉयर से दो सेट हारने के बाद पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट के दूसरे दिन ही बाहर हो गए। इस ग्रीक दिग्गज ने स्वीकार किया कि फिटनेस समस्या ने उन्हें ‘दुखी’ बना दिया है और अब जबकि अपनी प्रेमिका से भी वो अलग हो गए तो समझी जा सकती है उनकी मानसिक स्थिति।

‘ट्विस्टीज’ से घिरी एंड्रिया
महज १६ वर्ष की उम्र में टोक्यो ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लेनेवाली एंड्रिया ‘ट्विस्टीज’ नामक रोग से पीड़ित होने के बाद अब विश्व चैम्पियनशिप में गोता नहीं लगाएंगी। जी हां, ओलिंपिक गोताखोर एंड्रिया स्पेंडोलिनी-सिरीक्स मानसिक रोग से पीड़ित है जिसे ट्विस्टीज कहते हैं। इस कारण २०२५ विश्व चैंपियनशिप से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। दरअसल, ‘ट्विस्टीज’ नामक रोग तब होता है जब एथलीट का शरीर और दिमाग किसी कौशल को करते समय एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। उन्हें यह समझने में परेशानी होती है कि वे कहां हैं। अक्सर वे खोए हुए और खुद को भ्रमित महसूस करते हैं। २० वर्षीया एंड्रिया जो फर्स्ट डेट्स स्टार प्रâेड सिरीक्स की बेटी हैं, ने २०२४ पेरिस ओलिंपिक में सिंक्रोनाइज्ड १० मीटर प्लेटफॉर्म में लोइस टॉलसन के साथ कांस्य पदक जीता था। एंड्रिया ने पिछले वर्ष विश्व तैराकी चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था, लेकिन वह इस महीने ११ जुलाई से ३ अगस्त तक सिंगापुर में होनेवाली प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगी। एंड्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक बयान में लिखा, ‘दुर्भाग्य से मैं इस वर्ष विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाऊंगी।’

अन्य समाचार