मुख्यपृष्ठस्तंभआउट ऑफ पवेलियन : तैराकी में लिंग घोटाला

आउट ऑफ पवेलियन : तैराकी में लिंग घोटाला

अमिताभ श्रीवास्तव

मुक्केबाजी में तो यह देखने-सुनने को मिला था, अब तैराकी में भी लिंग घोटाला सामने आया है, जब तैराकी की दिग्गज खिलाड़ी हन्नाह काल्डास ने लिंग-सत्यापन परीक्षण को नजरअंदाज करने के कारण पांच साल का प्रतिबंध लगने के बाद तैराकी छोड़ दी। दरअसल, हन्नाह किसी भी एंगल से महिला नहीं लगती हैं, बावजूद उनमें महिला गुण हैं। मगर जब लिंग परीक्षण की बारी आई तो उन्होंने साफ मना कर दिया। खेलों में आजकल ट्रांसजेंडर जैसे मामले खूब होने लगे हैं, वहीं लिंग जांच को लेकर विवाद भी। यह एक घोटाला है। इसी वजह से वर्ल्ड एक्वेटिक्स ने हन्नाह काल्डास को २०३० तक निलंबित कर दिया है और पिछले तीन वर्षों के उनके परिणाम भी डिलीट कर दिए हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जैविक लिंग का निर्धारण करने के लिए जीन परीक्षण से इनकार कर दिया था। ४८ वर्षीय काल्डास ने पिछले साल विश्व एक्वाटिक्स मास्टर्स चैंपियनशिप में महिला १०० मीटर में अपनी आयु वर्ग जीती थी। उन्होंने यूएस मास्टर्स स्विमिंग (यूएसएमएस) स्प्रिंग नेशनल चैंपियनशिप में प्रवेश करनेवाली सभी पांच व्यक्तिगत दौड़ों में शीर्ष पुरस्कार जीता है। मजे की बात तो यह है कि काल्डास ने २००२ और २००४ के बीच यूएसएमएस कार्यक्रमों में पुरुषों के डिविजन में भाग लिया था। इस साल की शुरुआत में यूएसएमएस की एक समीक्षा में यह बताया गया कि हन्नाह जन्म के समय महिला थीं, लेकिन उन्होंने विश्व एक्वाटिक्स द्वारा आवश्यक जीन परीक्षण करने से इनकार कर दिया। काल्डास ने कहा, क्रोमोसोम्स परीक्षण आक्रामक और महंगी प्रक्रियाएं हैं। मेरा बीमा इस तरह के परीक्षण को कवर करने से इनकार करता है, क्योंकि यह चिकित्सकीय रूप से आवश्यक नहीं है। उनका कहना है कि किसी भी अमेरिकी राज्य को इस तरह के मनोरंजक खेल आयोजनों के लिए आनुवंशिक परीक्षण की आवश्यकता नहीं है।
हिट होने के अनोखे फंडे?
सब कुछ हिट होने की कवायदें हैं, फंडे हैं। मगर गलत है। अब गलत है तो इससे क्या, लोग तो देखते हैं, कमेंट भी करते हैं और फेमस बना देते हैं। जी हां, मॉडलिंग हो या कोई भी क्षेत्र महिलाएं हिट होने के लिए कपड़े उतारती हैं तो अजीब लगता है। ऐसा नहीं है कि यह सब पाश्चात्य चलन है, बल्कि भारत में भी यह बीमारी पैâलने लगी है। बहरहाल, दिग्गज गायिका टायला को कौन नहीं जानता। इसके बावजूद उन्हें सुर्खियों में रहने की बीमारी है। अब देखिए न, उन्होंने अपने एक नए एकल चैनल के लिए दुनिया की सबसे छोटी मिनी-स्कर्ट पहनी भी और पहनकर घूमी भी। दरअसल, २३ वर्षीय इस गायिका ने इंस्टाग्राम पर अपने नवीनतम ट्रैक को जारी किए जाने का जश्न मनाया। इसके लिए टायला ने अपने शरीर को सफेद फीते के साथ छंटनी की गई लाल और सफेद पोल्का डॉट ब्रा और उससे मेल खानेवाली स्कर्ट पहनी। जहां उसके फॉलोअर्स एक तरफ दाद दे रहे थे, वहीं कुछ थे, जिन्होंने उसे एक पागलपन करार दिया। जो हो मगर आजकल हिट होने के यही फार्मूले हैं। वो कहती हैं कि सफलता में बंधन है और इसीलिए उसे बरकरार रखने के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं।

अन्य समाचार