मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : शिव भक्ति में डूबी अफगानी सनसनी

आउट ऑफ पवेलियन : शिव भक्ति में डूबी अफगानी सनसनी

अमिताभ श्रीवास्तव

मुस्लिम देश की और वह भी चर्चित सुंदरी यदि शिव भक्ति में डूब जाए तो यह चौकाने वाली बात होती है। अब देखिए न अफगानी सनसनी के रूप में पहचान वाली एक हसीना इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला १६’ शुरू हो चुका है। प्यार की तलाश में देशभर से कई लड़के-लड़कियां शो में शामिल हुए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में अफगानिस्तान से आई ब्यूटी क्वीन सदफ शंकर बनी हुई हैं। सदफ अफगानिस्तान की रहने वाली हैं। मगर पिछले १० सालों से वो इंडिया में ही रह रही हैं। अफगानिस्तान से आई सदफ खुद भी मुस्लिम हैं। मगर वो अपने नाम के साथ शंकर सरनेम लगाती हैं। सदफ से पूछा गया कि उनके नाम की मिस्ट्री क्या है। उन्हें शंकर सरनेम वैâसे मिला? ऐसे में सदफ ने बताया कि वो बहुत बड़ी शिव भक्त हैं। भगवान शिव में उनकी बहुत गहरी आस्था है। इसलिए उन्होंने अपने नाम में शंकर जोड़ लिया है। मुस्लिम होकर सदफ शंकर, पूजा-पाठ भी करती हैं और व्रत भी रखती हैं। अपने इंस्टा पोस्ट में उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। वो खुद को इंडियन ही मानती हैं। उनका कहना है कि उन्हें भारत से प्यार है। रियल लाइफ में सदफ काफी ग्लैमरस हैं।
फूटा इंजरी बम
टीम इंडिया में इंजरी बम फूट चुका है। जी हां, टी२० वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। ७ फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया पर इंजरी बम फूट पड़ा है। पिछले एक हफ्ते में भारतीय टीम के चार अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिससे न सिर्फ मौजूदा भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज बल्कि आने वाले टी२० वर्ल्ड कप को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इन चार खिलाड़ियों में से ३ खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे और टी२० सीरीज का हिस्सा हैं, जबकि एक खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुआ। खास बात यह है कि इनमें वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टी२० वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान साइड स्ट्रेन का शिकार हो गए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनकी कमर के ऊपर गेंद लग गई थी, जिसके चलते टीम से बाहर करना पड़ा। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके लोअर एब्डॉमिनल हिस्से में खिंचाव आया, जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान सरफराज खान भी चोटिल हो गए। उनकी उंगली टूट गई है और उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया है। इस चोट के कारण वह विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल से भी बाहर हो गए हैं।

अन्य समाचार