मुख्यपृष्ठनए समाचारदुर्घटनाओं का दिन साबित हुआ पाडवा! ...विभिन्न हादसों में दो की मौत,...

दुर्घटनाओं का दिन साबित हुआ पाडवा! …विभिन्न हादसों में दो की मौत, आठ घायल

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में पांच जगहों पर विभिन्न हादसे हुए। इन हादसों में आठ लोग घायल हुए और दो की मौत हो गई। गिरगांव में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। बोरीवली, मालाड और भायखला में आग लग गई। मालाड में समुद्र तट पर एक व्यक्ति बह गया। बोरीवली-पश्चिम के गोराई इलाके में नालंदा हाउसिंग सोसाइटी में बुधवार सुबह करीब ११.३० बजे आग लग गई। आग एक बैठी चॉल की झोपड़ी में लगी। इस आग से सजावटी सामग्री, लकड़ी के सामान और कपड़े जलकर राख हो गए। यह आग बगल की एक मंजिला इमारत में भी फैल गई।
इस हादसे में दमकल विभाग ने पहली मंजिल से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन एक महिला पहली मंजिल के बाथरूम में फंस गई। पूजा विनयचंद्र पारेख (३७) ५० प्रतिशत जल गईं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गिरगांव में म्हाडा की
इमारत का एक हिस्सा गिरा
दूसरा हादसा गिरगांव के चीराबाजार इलाके में सुबह करीब ६.१५ बजे हुआ। आत्मारामन जगन्नाथ शंकरशेठ मार्ग पर स्थित म्हाडा की एक पुरानी इमारत है और इस इमारत की पहली मंजिल पर एक कमरे का रसोई वाला हिस्सा ढह गया। इसमें ठाकरजी गाला (७५) और गुणवंती गाला (७१) घायल हो गए। इनमें से गुणवंती को ग्रांट रोड स्थित भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
भायखला में एक इमारत का हिस्सा ढहा, सात घायल
भायखला के भानुशाला इलाके में एक मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। यह घटना दोपहर १२.४५ बजे हुई। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को मनपा के नायर अस्पताल और निजी भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलाम रसूल (२४) और मोहम्मद सैयद (५९) की हालत स्थिर है। पांच लोगों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। इसी प्रकार मालाड- पश्चिम के अक्सा बीच पर तैरने गए चार लोगों में से एक व्यक्ति बुधवार शाम बह गया।

अन्य समाचार