मुख्यपृष्ठखेलधोनी से प्रेरित हुआ पाक क्रिकेटर!

धोनी से प्रेरित हुआ पाक क्रिकेटर!

एमएस धोनी की प्रेरणा ने दुनिया के कई क्रिकेटर्स को प्रभावित किया है और अब उनकी बायोपिक ने पाकिस्तान के एक खिलाड़ी उस्मान तारिक की जिंदगी भी बदल दी है। पहले चयन न मिलने के बाद तारिक ने क्रिकेट छोड़कर दुबई में सेल्समैन की नौकरी शुरू कर दी थी। लेकिन जब उन्होंने धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी’ देखी, तो उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और फिर से क्रिकेट में वापसी का पैâसला किया। लगभग पांच साल की मेहनत और तैयारी के बाद, अब वह साउथ अप्रâीका के खिलाफ घरेलू टी२० इंटरनेशनल सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में चुने गए हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करने के बेहद करीब हैं। तारिक ने बताया कि फिल्म ने उन्हें इतना प्रेरित किया कि उन्होंने अपने सपने को फिर से जीना शुरू किया और पाकिस्तान लौटकर क्रिकेट में वापसी की।

अन्य समाचार