भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावभरे माहौल के दौरान कल भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप २०२५ का छठा मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में ९ विकेट खोकर १२७ रन बनाए और भारत के सामने १२८ रन का लक्ष्य रखा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज ठंडे पड़ गए। टीम ने पहली ही गेंद पर सईम अयूब का विकेट गंंवाया। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस (३) को वैâच आउट करवाया। फखर जमां १५ गेंद में १७ रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा १२ गेंद में सिर्फ तीन रन ही बना सके। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया। हसन नवाज (५) को कुलदीप ने पवेलियन भेजा। कुलदीप ने मोहम्मद नवाज (०) को भी आउट किया। हालांकि, कुलदीप हैट्रिक से चूक गए। सलामी बल्लेबाज फरहान ४४ गेंद में ४० रन बनाकर आउट हुए। फहीम अशरफ को वरुण चक्रवर्ती को पवेलियन भेजा। उन्होंने १४ गेंद में ११ रन बनाए।
