भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे के दौरान चौथे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने पैर की उंगली में गेंद लगने से प्रैâक्चर हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी की, लेकिन फिर वे पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए। चोट के चलते वे एशिया कप २०२५ और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट से दूर रहते हुए पंत इन दिनों गोल्फ खेलकर समय बिता रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोल्फ खेलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं और बताया कि उन्हें यह खेल बेहद मजेदार लगा। उन्होंने लिखा, ‘कभी सोचा भी नहीं था कि गोल्फ इतना मजेदार हो सकता है। अगली बार जब कोई गोल्फ कोर्स जाए, तो मुझे भी लेकर चलें।’ फिलहाल उनकी वापसी की तारीख तय नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे साउथ अप्रâीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं।
