मुख्यपृष्ठसमाचारपार्थ पवार की “अमाडेया होल्डिंग्स लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप” फर्म का कारोबार मोटर...

पार्थ पवार की “अमाडेया होल्डिंग्स लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप” फर्म का कारोबार मोटर वाहन और घरेलू सामानों की मरम्मत से जुड़ा-पंजीयन कार्यालय के दस्तावेजों से खुलासा

राजन पारकर / मुंबई

पुणे के शिवाजीनगर में पंजीकृत “अमाडेया होल्डिंग्स लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप (एल.एल.पी.)” नामक सीमित दायित्व भागीदारी संस्था के कंपनी पंजीयक कार्यालय में जमा दस्तावेजों के अनुसार, इस संस्था का प्रमुख व्यवसाय “थोक और खुदरा व्यापार के साथ-साथ मोटर वाहन, दोपहिया वाहन तथा घरेलू वस्तुओं की मरम्मत का कार्य” बताया गया है।
यह संस्था 27 दिसंबर 2021 को स्थापित हुई थी। इसके नामित भागीदार पार्थ अजीत पवार और दिग्विजय अमरसिंह पाटिल हैं। संस्था का पंजीकृत पता सर्वे नंबर 132, बी-21, यशवंत घाडगे नगर, शिवाजीनगर, पुणे-411005 दर्ज है।
कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अभिलेखों के अनुसार, इस भागीदारी फर्म की कुल वित्तीय जिम्मेदारी एक लाख रुपये निर्धारित की गई है।
वर्तमान में अमाडेया होल्डिंग्स एल.एल.पी. सक्रिय स्थिति में है, और इसका भागीदारी क्रमांक (LLPIN) AAY-3559 है। संस्था का संपर्क ईमेल पता pdigvijay668@gmail.com दर्ज है।
इस बीच, पुणे में महार वतन भूमि लेनदेन मामले को लेकर पार्थ पवार का नाम चर्चा में आने के बाद, इस संस्था की पंजीयन श्रेणी, जिसमें वाहनों, दोपहिया और घरेलू सामानों की मरम्मत का उल्लेख है, एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि संस्था जिस उद्योग श्रेणी में पंजीकृत है, उसका और कथित भूमि लेनदेन मामलों का कोई आर्थिक या व्यावसायिक संबंध है क्या-इस दिशा में आगे जांच की आवश्यकता है।

अन्य समाचार

12वीं फेल