मुख्यपृष्ठग्लैमरअक्षरा पर बरसा पवन सिंह का प्यार...‘तुम मेरी बाबू, मेरा बच्चा हो’

अक्षरा पर बरसा पवन सिंह का प्यार…‘तुम मेरी बाबू, मेरा बच्चा हो’

भोजपुरी इंडस्ट्री में रिश्तों का पुराना ड्रामा एक बार फिर सुर्खियों में है! सुपरस्टार पवन सिंह ने नवरात्रि के मौके पर मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से अपनी पुरानी साथी अक्षरा सिंह से दिल खोलकर माफी मांगी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पवन ने पैंâस को संबोधित करते हुए कहा, ‘अक्षरा सिंह, तुम मेरी बाबू, मेरा बच्चा हो। तुम्हारे पिता मेरे भाई और मां मेरी भाभी हैं। मैं उनकी इज्जत करता हूं और तुमसे दिल से माफी मांगना चाहता हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी वजह से अक्षरा के माता-पिता को बुरा लगा है, तो वह उनसे भी माफी मांगते हैं। इतना ही नहीं, दोनों की दोबारा पर्दे पर जोड़ी बनने के सवाल पर पवन ने कहा कि यह जोड़ी बहुत जल्द नजर आएगी। उधर, पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने वीडियो पर ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान’ लिखकर टिप्पणी की। अब पवन की माफी और ज्योति के तंज ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है!

 

अन्य समाचार