मुख्यपृष्ठग्लैमर‘लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं’...रोते-रोते अचानक हंसने लगती हैं परिणीति

‘लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं’…रोते-रोते अचानक हंसने लगती हैं परिणीति

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरीज में उनका किरदार भले ही इमोशन से भरपूर हो, लेकिन वैâमरा बंद होते ही परिणीति का मूड एकदम बदल जाता है। यानी सीन खत्म, इमोशन खत्म! परिणीति ने बताया कि उनका अंदर का एक्टर बड़ी आसानी से ‘ऑन-ऑफ’ हो जाता है। सीन में वह जमकर रो सकती हैं, चीख सकती हैं और भावनाओं में डूब सकती हैं, लेकिन जैसे ही डायरेक्टर की आवाज आती है, ‘कट!’, वह तुरंत नॉर्मल होकर हंसने लगती हैं। मजेदार बात यह है कि उनकी इस अदा का सेट पर लोग खूब मजाक भी बनाते हैं। परिणीति के मुताबिक, कई बार लोग उनकी नकल उतारकर कहते हैं, ‘अभी तो रो रही थीं, चीख रही थीं और ‘कट’ होते ही हंसने लगीं ये वैâसे कर लेती हो?’ अभिनेत्री कहती हैं कि उन्हें खुद नहीं पता, क्योंकि वह जानबूझकर ऐसा नहीं करतीं। परिणीति का मानना है कि किरदार का ‘हैंगओवर’ अगर असली जिंदगी में भी साथ चलता रहे तो कलाकार बुरी तरह थक जाएगा। इसलिए उनका फंडा साफ है, वैâमरे के सामने किरदार, वैâमरा बंद तो अपनी असली जिंदगी!

अन्य समाचार