मुख्यपृष्ठखेलपरफ्यूम, लोशन और फोकस...

परफ्यूम, लोशन और फोकस…

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज राजकोट में खेला जाएगा है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने ४ विकेट से जीत दर्ज की थी, जहां विराट कोहली ने ९३ रनों की शानदार पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। अब भारत की नजर राजकोट वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर है। इस अहम मुकाबले से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पहले वनडे के दौरान का है, जब वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरने से पहले पवेलियन में खुद को तैयार कर रहे थे। वीडियो में कोहली की कुछ खास आदतें या टोटके नजर आते हैं। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि विराट पहले अपने शरीर पर परफ्यूम लगाते हैं, फिर हाथों में क्रीम लगाते हैं। इसके बाद वह जल्दी से कुछ खाते हैं और पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरते हैं। पैंâस को कोहली का ये रूटीन काफी दिलचस्प लग रहा है।

अन्य समाचार