मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई में जल्द मिलेगा पालतू जानवरों को अत्याधुनिक सर्जरी की सुविधा

मुंबई में जल्द मिलेगा पालतू जानवरों को अत्याधुनिक सर्जरी की सुविधा

-जिगली बनाएगा 24×7 वेटरनरी सेंटर

सगीर अंसारी / मुंबई

पालतू पशुपालकों के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा लेकर आ रही है वेटरनरी ब्रॅन्ड जिगली जो जल्द ही अपने सेंटर्स में एंडोस्कोपिक और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी अपने वेटरनरी सेंटर्स को 24×7 सुविधा केंद्र में अपग्रेड करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जिगली का उद्देश्य पालतू जानवरों को इंसानों के समान ही उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। एंडोस्कोपी और लेप्रोस्कोपी जैसी तकनीकों के जरिए अब बिना बड़े चीरे के, कम समय में और कम पीड़ा के साथ इलाज संभव होगा, जो पालतू जानवरों के लिए एक वरदान साबित होगा। जिगली ने इस योजना को केवल एक सिंगल सेंट्रिक अपग्रेड के रूप में न देखते हुए पूरे मुंबई और पश्चिमी भारत में अपने नेटवर्क को विस्तार देने की योजना बनाई है। कंपनी के मुताबिक, आने वाले महीनों में कई नए अत्याधुनिक वेटरनरी क्लिनिक्स खोले जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र में एक नया मापदंड स्थापित होगा।
जिगली के प्रवक्ताओं का कहना है कि पालतू पशुओं की देखभाल अब केवल बुनियादी इलाज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब वे भी उच्च स्तरीय चिकित्सा तकनीकों से लाभान्वित हो सकेंगे, जो अब तक केवल इंसानों तक सीमित थीं। इस कदम से न केवल पालतू पशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति आएगी, बल्कि भारत में वेटरनरी मेडिसिन और एनिमल केयर इंडस्ट्री को भी एक नई दिशा मिलेगी।

अन्य समाचार