मुख्यपृष्ठग्लैमरइश्क में लुका-छिपी ठीक नहीं..!

इश्क में लुका-छिपी ठीक नहीं..!

बॉलीवुड की छैयां-छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा का इश्क इन दिनों खूब चर्चा में है। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में मलाइका अपने रूमर्ड बॉयाफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ पहुंचीं, लेकिन तस्वीर खिंचवाने की बारी आई तो मैडम अकेले ही कैमरों के सामने मुस्कुराने लगीं। हर्ष साहब भी रेड कार्पेट से ऐसी दूरी बनाते दिखे, जैसे कैमरे में आ गए तो कोई बड़ा राज खुल जाएगा। मगर पार्टी से निकलते वक्त दोनों साथ नजर आए। दिलचस्प बात तो यह थी कि मलाइका के एक्स अर्जुन कपूर भी इसी पार्टी में मौजूद थे। यानी एक ही छत के नीचे पुराना इश्क और नया रोमांस, लेकिन आमना-सामना हुआ या नहीं, इसकी खबर नहीं। अब सवाल है मैडम कि जब साथ पार्टी में आना-जाना है, वेकेशन की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं, तो फिर पैपराजी के सामने अकेले-अकेले फोटो क्यों? इश्क कीजिए खुलकर, ये लुका-छिपी आखिर किसके लिए? प्यार किया तो छुपाना कैसा..?

अन्य समाचार