मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई ने शिवसेना नेता, युवासेना प्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे का जन्मदिवस `जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर जम्मू के इंदिरा चौक में नि:शुल्क पौधा वितरण तथा भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने हेतु विशाल शर्बत सेवा (छबील) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी जम्मू विवेक शेखर शर्मा (आईपीएस) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ इंस्पेक्टर आई पी सिंह ‌(एसएचओ बस अड्डा) व इंस्पेक्टर विवेक (नवाबाबाद) भी कार्यक्रम में सहभागिता कर इस सामाजिक पहल की सराहना की। शिवसेना जम्मू-कश्मीर के प्रदेश इकाईप्रमुख मनीष साहनी ने मुख्य अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अन्य समाचार