सुरेश गोलानी / मुंबई
पिचारगड़ी स्थित फार्म हाउस में चल रही ड्रग फैक्ट्री का किया पर्दाफाश
दो महीनों तक चले इस पूरे ऑपरेशन में कुल १८ तस्कर गिरफ्तार
२० करोड़ रुपए के ड्रग्स और निर्माण सामग्री बरामद
-मीरा-भायंदर पुलिस की बड़ी कामयाबी से हड़कंप
मीरा-भायंदर,वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय से जुड़ी क्राइम ब्रांच यूनिट (जोन ४) ने ड्रग्स के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम में एक बड़ी सफलता हासिल की है। आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट ने पुलिस निरीक्षक प्रमोद बधाख के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य के पिचारगड़ी क्षेत्र में चल रही मेफेड्रोन (एमडी) नामक ड्रग्स बनाने की पैâक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स के साथ-साथ इसे बनाने में उपयोग होने वाले २०॰७२ करोड़ों रुपए के नशीले रसायन और निर्माण सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार ४ अप्रैल २०२६ को मीरा रोड के नया नगर इलाके में स्थित एक इमारत में फिरदौस कुरेशी नामक महिला के फ्लैट पर छापा मारकर २.६६ करोड़ रुपए मूल्य की १ किलो ३२४ ग्राम एमडी बरामद की गई थी। इस मामले में फिरदौस और उसके पति अरबाज कुरेशी के खिलाफ नया नगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस अधिनियम) १९८५ की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच यूनिट ने मीरा रोड, अग्रीपाड़ा, मालवणी और मनोरी क्षेत्रों में संचालित एमडी ड्रग्स निर्माण के लिए उपयोग होने वाली रासायनिक प्रयोगशालाओं पर छापेमारी कर १३.६५ करोड़ रुपए की सामग्री और उपकरण जब्त किए। इस मामले में कुरैशी दंपति सहित १५ ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जांच में खुलासा हुआ कि स्थानीय तस्करों को ड्रग्स की सप्लाई तेलंगाना स्थित एक संगठित गिरोह के माध्यम से की जा रही थी। इसके बाद २८ मई को पुलिस ने संदीप वीरआस्वामी नायडू को रायगड के खालापुर इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नासिर शेख उर्फ बाबा और खान मोहम्मद महबूब को तेलंगाना से गिरफ्तार किया। २९ मई को संगारेड्डी जिले के पिचारगड़ी गांव में दो एकड़ में पैâले फार्म हाउस में चल रही एमडी ड्रग पैâक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने ६.२२ करोड़ रुपए मूल्य की ३ किलो एमडी सहित कुल २,२९३ लीटर खतरनाक रसायन जैसे क्लोरोफॉर्म, एसीटोन, मोनोमेथिलएमीन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और २-ब्रोमो जब्त किए। करीब दो महीनों तक चले इस ऑपरेशन में कुल १८ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
