सामना संवाददाता / जौनपुर
स्थानीय क्षेत्र के पूराकोदई गांव निवासी सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडे को हस्तनिर्मित सम्मान-चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हस्तनिर्मित चित्र सन्तोष कुमार तिवारी की पुत्री द्वारा बनाया गया था। इसमें सहयोगी बालिकाओं, यूट्यूबर कुमारी वैभवी तिवारी एवं कुमारी सौम्या तिवारी (पुत्री सन्तोष कुमार तिवारी) द्वारा बाल विश्वविद्यालय, वाराणसी से लाकर उक्त हस्तनिर्मित सम्मान-चित्र थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडे को सम्मान स्वरूप भेंट किया गया।
थानाध्यक्ष ने इसके लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मानस तिवारी, अजय निर्मल, वरुण यादव, रवि गुप्ता, गया पटेल, विकास सिंह (ग्राम प्रधान, फरीदाबाद), राकेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
