सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में इन दिनों प्रदूषण बढ़ने के कई मामले सामने आ रहे हैं। विपक्ष की ओर से प्रदूषण के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में भी प्रदूषण का निर्देशांक ६० से अधिक दर्शा रहे है। जहां बड़ी संख्या में कंपनी, फैक्ट्री और इंडस्ट्रीयल क्षेत्र होने की वजह से प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। शिंदे के गृह क्षेत्र ठाणे में १,६०६ कंपनियां हैं, जिन्होंने प्रदूषण नियंत्रण नियम को ताक पर रखा है। इन कंपनियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी पर्यावरण विभाग की मंत्री पंकजा मुंडे ने मंगलवार को प्रश्नोत्तर के लिखित जवाब में दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में प्रदूषण को रोकने के लिए प्रयासरत है। दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा सदस्य अतुल भातखलकर ने ठाणे में प्रदूषण करनेवाली कंपनियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ठाणे में बड़े पैमाने पर कंपनियां प्रदूषण फैला रही हैं। सरकार कि ओर से ऐसी कंपनियों पर क्या कार्रवाई की गई है? ऐसा सवाल उपस्थित किया है। राज्य में प्रदूषण कंट्रोल करने में नाकाम साबित हो रही है। ठाणे में ही लगभग १,८०० कंपनियों का प्रदूषण निर्देशांक ६० से अधिक है।
