मुख्यपृष्ठग्लैमर‘नेशनल क्रश’ की अश्लील इमेज

‘नेशनल क्रश’ की अश्लील इमेज

मराठी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री गिरिजा ओक हाल ही में सोशल मीडिया की नई वायरल सेंसेशन बन गई हैं। ब्लू साड़ी में उनकी एक सादगी भरी तस्वीर अचानक इंटरनेट पर छा गई और उन्हें ‘नेशनल क्रश’ का खिताब भी मिल गया। हालांकि जहां कई लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने एआई की मदद से उनके फोटो मॉर्फ करके अश्लील इमेज बना दी, जिससे वह बेहद आहत हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में गिरिजा ने कहा कि अचानक मिले इतने ध्यान से वह थोड़ा असहज हो गई हैं। उन्होंने बताया कि परिवार वाले भी उन्हें अलग-अलग मीम्स भेज रहे हैं जिनमें से कुछ मजेदार हैं लेकिन कई बेहद आपत्तिजनक हैं। उन्हें सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि भविष्य में उनका बेटा ऐसी मॉर्फ्ड तस्वीरें देखकर किस तरह महसूस करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी हरकतें न करें और न ही इन्हें आगे फैलाएं।

अन्य समाचार