मुख्यपृष्ठनए समाचारपंखे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव

पंखे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव

-पति से कहा-सुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम

राजेश सरकार / प्रयागराज

घूरपुर के बीकर गांव में शनिवार दोपहर बाद ऑटो चालक की गर्भवती पत्नी का शव बंद कमरे में लटका हुआ मिला। परिवार को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। तत्काल घूरपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद दरवाजे को अथक प्रयास से
खोलकर विवाहिता के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक, मौके पर विवाहिता की दो वर्षीय बेटी अंदर कमरे में रोते हुए मिली। मृतका की पहचान काजल यादव (30) पत्नी पंचू यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घटना के वक्त विवाहिता का ऑटो चालक पति घर पर नहीं था। परिजन के अनुसार गांव में अक्सर बिजली गुल होती रहती है। हिंदी में गर्मी बहुत पड़ने से बहु काजल अपने पति से छत पर सोने के लिए टेबल फैन खरीदने को कह रही थी। लेकिन पति उसकी बात को टलता रहा। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में कहा सुनी हो जाती थी । शनिवार दोपहर में भी पति-पत्नी में टेबल फैन खरीदने को लेकर एक बार फिर बहस हुई और उसके बाद पति घर से चला गया।इसके बाद काजल अपने 2 साल की बेटी काव्या के साथ कमरे में चली गई। बाद में परिजन ने देखा तो उसका शव छत के पंखे से बंधे फंदे से लटकता पाया गया। काजल और पंचू यादव की शादी तीन साल पहले हुई थी। परिजन द्वारा सूचना मिलने पर पंचू यादव भी घर पहुंच गया था। उसने बताया कि अत्यधिक गर्मी की वजह से रात में छत पर सोने को लेकर उसकी पत्नी टेबल फैन खरीदने को कह रही थी। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहा । घटना को लेकर घूरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि लाश का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरू की जाएगी।

अन्य समाचार