मुख्यपृष्ठग्लैमरप्रियंका चोपड़ा का मंदाकिनी अवतार सोशल मीडिया में छाया

प्रियंका चोपड़ा का मंदाकिनी अवतार सोशल मीडिया में छाया

हिमांशु राज़

15 नवंबर 2025 को होने वाला ग्रैंड ग्लोब ट्रॉटर इवेंट इस समय पूरे देश का सबसे चर्चित मनोरंजन आयोजन बन चुका है। जैसे-जैसे तारीख करीब आ रही है, दर्शकों का उत्साह नए आयाम पर पहुंच गया है। अब इस इवेंट से प्रियंका चोपड़ा जोनास का पहला पोस्टर सामने आ गया है जिसमें वे मंदाकिनी के रूप में नजर आ रही हैं। पीली साड़ी में सजी, हाथ में बंदूक थामे प्रियंका एक साहसी योद्धा के रूप में दिखाई दे रही हैं। उनका यह नया अंदाज ताकत, जोश और आत्मविश्वास से भरा हुआ है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा— “फायरिंग शुरू करते हैं!” और इसके बाद से फैंस का जोश और बढ़ गया है।फिल्ममेकर एसएस राजामौली के निर्देशन में हो रहा यह ग्रैंड ग्लोब ट्रॉटर इवेंट साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक ऐतिहासिक सहयोग का प्रतीक है। दोनों के नाम के साथ जुड़ा यह आयोजन भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय रचने वाला है। रामोजी फिल्म सिटी में होने जा रहा यह मेगा इवेंट 50,000 से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में आयोजित होगा, जिसे भारतीय मनोरंजन का सबसे बड़ा लाइव फैन इवेंट कहा जा रहा है।जैसे-जैसे पोस्टरों और खुलासों की झड़ी लग रही है, उत्साह चारों ओर फैल चुका है। राजामौली की कल्पना, महेश बाबू का करिश्मा और प्रियंका चोपड़ा का दमदार अवतार मिलकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना रहे हैं। 15 नवंबर का यह दिन भारतीय मनोरंजन जगत को एक नई ऊंचाई देने वाला साबित होने जा रहा है।

अन्य समाचार

12वीं फेल