मुख्यपृष्ठस्तंभप्रोजेक्ट पड़ताल : कोस्टल रोड सैरगाह के खुलने का मुंबईकरों को बेसब्री से...

प्रोजेक्ट पड़ताल : कोस्टल रोड सैरगाह के खुलने का मुंबईकरों को बेसब्री से इंतजार!.. अधिवेशन बाद ‘महायुति’ के मंत्री करेंगे उद्घाटन

ब्रिजेश पाठक

७.५ किलोमीटर लंबे कोस्टल रोड के समुद्री किनारे पर प्रोमेनेड (सैरगाह) बनकर तैयार है, लेकिन अभी भी कुछ छोटे-मोटे काम बाकी हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह अधिवेशन खत्म होने के बाद ‘महायुति’ के मंत्रियों को फुर्सत मिलेगी इसलिए उद्घाटन को रोककर रखा गया है और अब तक आम जनता के लिए नहीं खोला गया है यानी इसके खुलने का इंतजार अब भी बरकरार है। जानकारी के मुताबिक, इसका उद्घाटन एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है और अब मनपा इसे २१ जुलाई के बाद आम जनता के लिए खोलने की तैयारी में है।
चरणबद्ध तरीके से खुलेगा सैरगाह
अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे हिस्से के किनारे लगभग १०० पेड़ लगाए गए हैं। प्रियदर्शिनी पार्क से वर्ली तक पैâला यह प्रोमेनेड कोस्टल रोड के समुद्री तट पर बनाया गया है। अब यह प्रोमेनेड २१ से ३१ जुलाई के बीच कभी भी जनता के लिए खोला जा सकता है। मनपा इस प्रोमेनेड को चरणबद्ध तरीके से खोलेगी। पहले चरण में ५.५ किलोमीटर हिस्सा खोला जाएगा, जो प्रियदर्शिनी पार्क से हाजी अली जूस सेंटर तक और फिर वर्ली स्थित पूनम चेंबर्स से बो-स्ट्रिंग आर्च ब्रिज तक पैâला होगा। मनपा अधिकारियों के अनुसार, ‘हम अभी ५.५ किलोमीटर का हिस्सा खोल रहे हैं, लेकिन हाजी अली के पास बनने वाले कार पार्विंâग के काम के चलते एक छोटा हिस्सा फिलहाल बंद रहेगा, ताकि जनता को असुविधा न हो।
मूलभूत सुविधाओं से युक्त स्थल
इस प्रोमेनेड में जॉगिंग ट्रैक, बैठने की जगहें और साइकिलिंग के लिए अलग लेन भी बनाई गई है। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मनपा ने चार बायो-टॉयलेट भी स्थापित करने का निर्णय लिया है, जो अमरसंस गार्डन (ब्रीच वैंâडी), महालक्ष्मी और वर्ली में लगाए जाएंगे।
यहां पहुंचने के लिए बने अंडरपास
समुद्र की ओर स्थित इस प्रोमेनेड पर पहुंचने के लिए मनपा छह पैदल अंडरपास भी खोलने जा रही है, ताकि लोग सड़क की दूसरी तरफ से यहां आ सकें। ये अंडरपास अमरसंस गार्डन, महालक्ष्मी मंदिर, हाजी अली जूस सेंटर के पास होंगे, जबकि वर्ली में तीन अन्य सबवे बनाए गए हैं, जिनमें वर्ली डेयरी और बिंदुमाधव ठाकरे चौक शामिल हैं। सैरगाह को हरियाली से भरपूर बनाने के लिए मनपा ने यहां दो प्रजातियों के लगभग १०० पेड़ लगाए हैं।

अन्य समाचार