उमेश गुप्ता / वाराणसी
काशी में एक बार फिर स्पॉ सेंटर के आड़ में चल रहे देह व्यापार का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान ने छापेमारी कर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से 3 युवती और 2 युवक गिरफ्तार किए गए है, बाकी स्पॉ सेंटर का मालिक मनीष दीक्षित मौके से फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के महावीर मंदिर के पास प्रीतम काम्प्लेक्स के बेसमेंट में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना एडीसीपी वरुणा जोन को मिला, जिसके बाद उन्होंने कैंट पुलिस के साथ छापेमारी की तो स्पॉ सेंटर में केबिन बने हुए थे। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में 3 युवती और दो युवकों को अरेस्ट किया है। सूचना के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहक बुलाए जाते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिलहाल स्पॉ सेंटर का मालिक मनीष दीक्षित मौके से फरार बताया जा रहा है। मौके से गिरफ्तार पंकज चौबे नामक युवक पकड़ा गया है, जो पहले भी इसी तरह के मामले में लंका थाने से जेल जा चुका है।
कुछ दिन पहले एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान ने भोजूबीर में छापेमारी कर स्पॉ सेंटर के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पकड़ चुकी हैं। वहां भी पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री सहित युवक और युवतियां गिरफ्तार की गई थीं। उस वक्त भी स्पॉ सेंटर के मैनेजर अक्षय वर्मा सहित कुछ युवकों को पुलिस ने जेल भेजा था, जबकि युवतियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था। पूरे वाराणसी जिले में स्पॉ सेंटर के आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है, जो न केवल धार्मिक नगरी काशी की संस्कृति के लिए धब्बा है, बल्कि यह जिले भर के माहौल को खराब कर रहा है।
