मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिपं. मुरलीधर पांडेय ने बढ़ाया भायंदर का गौरव...लखनऊ प्रेस क्लब में हुए...

पं. मुरलीधर पांडेय ने बढ़ाया भायंदर का गौरव…लखनऊ प्रेस क्लब में हुए सम्मानित

सामना संवाददाता / भायंदर

भायंदर-पूर्व आर.एन.पी. पार्क निवासी हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार, राष्ट्रीय स्तर की हिंदी त्रैमासिक पत्रिका `संयोग साहित्य’ के प्रखर संपादक पं. मुरलीधर पांडेय को उनके गद्य व पद्य विधा में लेखन, साहित्य सृजन, साहित्य सेवा के लिए उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, लखनऊ के प्रांगण में हिंदी के साहित्यकारों की संस्था `काव्य कला संगम’ द्वारा आचार्य रामदेव लाल `विभोर’ सम्मान- २०२५, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न, सम्मान-पत्र, सम्मान-राशि, पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गोंडा जनपद से पधारे प्रखर पत्रकार सियाराम पांडेय एवं मुंबई से वरिष्ठ-पत्रकार सुभाष पांडेय उपस्थित थे। इस अवसर पर ७६ वर्षीय पंडित मुरलीधर ने तरन्नुम में अपनी कई रचनाएं सुनाई। आयोजन में उपस्थित देशभर से आए तमाम कवि, लेखक, पत्रकार, गीतकार, साहित्यकार पंडित मुरलीधर के गीतों को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर उनकी एक पंक्तियों पर जोरदार तालियों के साथ दाद मिली-`जलता है जो देखकर, उसे जलने दो / जब तक वह जलेगा तुम्हें रोशनी ही देगा।’ सम्मानित होनेवालों में पंडित मुरलीधर पांडेय, उमेशचंद्र दुबे, रामकिशोर तिवारी, अवधेश गुप्ता और डॉ. सुषमा सौम्या शामिल रहीं। समारोह की अध्यक्षता डॉ. हरिशंकर मिश्र ने किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. राम कठिन सिंह रहे। इस आयोजन में साहित्य भूषण मधुकर अष्थाना, संस्था के अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा `मृदुल’, विभोर के पुत्र व संस्था महामंत्री राजेश श्रीवास्तव के अलावा मुकेश श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव व विकास श्रीवास्तव समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।
पंडित मुरलीधर पांडेय को यह सम्मान मिलने पर `श्री भार्इंदर गुजराती समाज’ के अध्यक्ष विजय पारिख, चिंतन पारिख, `राहुल एजुकेशन’ के चेयरमैन लल्लन तिवारी, राहुल तिवारी, पंडित उमाशंकर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, एडवोकेट आर. जे. मिश्रा, एड. राजकुमार मिश्रा, डॉ. उमेश शुक्ला, प्रोफेसर विजय मिश्रा, उपेंद्र सिंह, अभयराज चौबे, वैद्य बी.बी चौबे, मदन सिंह, हंसूकुमार पांडेय, युवा कवि किरण चौबे, डॉ. सुनील चोपड़े, पंडित ब्रह्मराज मिश्र, पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप सिंह, टेक्सटाइल इंजीनियर प्रमोद तिवारी, समाजसेवक परशुराम लोधिया, `मीरा-भायंदर प्रेस क्लब’ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश लिमये समेत अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

अन्य समाचार