रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
अंधेरी-पश्चिम, यारी रोड, वर्सोवा में (माई वर्सोवा माई प्राईड) नामक जन संवाद समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा महर्षि अजय कौल सर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आरजू इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया, जहां सभी राजनीतिक दलों के नेता एवं पदाधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर नागरिकों ने सीधे अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों के सामने रखा जिसे शीघ्र दूर करने का लोगों को आश्वासन मिला। इस अवसर पर सांसद रवीन्द्र वायकर, विधायक हारून खान, नगरसेवक मोहन राठौड़, ईशान मुल्तानी, सबाखान, दिव्या सिंह सहित सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी तथा प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। मुंबई में इस तरह का यह पहला आयोजन था, जहां जनता ने सीधे शासन प्रशासन से संवाद स्थापित कर अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के अपने सवाल सीधे प्रशासन के सामने रखा।
