मुख्यपृष्ठखबरेंरेडिसन होटल ग्रुप का नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास लग्जरी होटल समझौता

रेडिसन होटल ग्रुप का नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास लग्जरी होटल समझौता

महाराष्ट्र में पहली बार ‘रेडिसन कलेक्शन’ ब्रांड की एंट्री, 2030 की पहली तिमाही तक होगा उद्घाटन

मुंबई। आतिथ्य क्षेत्र की अग्रणी कंपनी रेडिसन होटल ग्रुप ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के पास अपने लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रांड ‘रेडिसन कलेक्शन होटल’ के लिए समझौते की घोषणा की है। इस समझौते के साथ महाराष्ट्र में पहली बार रेडिसन कलेक्शन ब्रांड की एंट्री हो रही है। यह कदम समूह की मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में मौजूदगी को मजबूत करने और भारत के लग्जरी पर्यटन बाजार में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देने की दिशा में एक अहम रणनीतिक पहल मानी जा रही है।

पनवेल में प्रस्तावित यह होटल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बिल्कुल पास बनेगा। एनएमआईए को देश की सबसे महत्वाकांक्षी अवसंरचना परियोजनाओं में गिना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में पश्चिम भारत में एयर ट्रैवल का स्वरूप बदलने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए एयरपोर्ट के संचालन से न केवल मुंबई एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा, बल्कि आसपास के इलाकों में नए बिजनेस हब, लाइफस्टाइल सेंटर और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के विकास को भी बल मिलेगा।

इसी विकसित हो रहे कॉरिडोर में रेडिसन कलेक्शन होटल एक प्रीमियम पहचान के साथ जुड़ने जा रहा है। यहाँ आने वाले मेहमानों को उच्च स्तरीय सुविधाएँ, सुगम कनेक्टिविटी और आधुनिक शहरी अनुभव का अनूठा संगम मिलेगा।

रेडिसन ग्रुप के अनुसार, होटल का उद्घाटन 2030 की पहली तिमाही में किया जाएगा। इसमें लगभग 350 शानदार कमरे और सुइट्स होंगे। इसके अलावा एक स्पेशलिटी रेस्टोरेंट, रूफटॉप बार, और अंतरराष्ट्रीय स्तर की वेलनेस व स्पा सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी। होटल में अत्याधुनिक मीटिंग और इवेंट स्पेस होंगे, जो इसे कॉर्पोरेट मीटिंग्स, सोशल गैदरिंग्स और लग्जरी वेडिंग्स के लिए आदर्श स्थल बनाएंगे।

रेडिसन कलेक्शन ब्रांड की पहचान सदैव अपने शाश्वत परिष्कार और असली भारतीय आतिथ्य अनुभव के लिए रही है। नवी मुंबई में बनने वाला यह होटल भी आधुनिक डिज़ाइन और शहर की कॉस्मोपॉलिटन जीवनशैली के संतुलन को प्रदर्शित करेगा।

इस अवसर पर रेडिसन होटल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (साउथ एशिया) निखिल शर्मा ने कहा, “हमें गर्व है कि हम नवी मुंबई जैसे तेजी से विकसित हो रहे बिजनेस और लाइफस्टाइल गंतव्य में रेडिसन कलेक्शन को लॉन्च कर रहे हैं। यह न केवल महाराष्ट्र में हमारे लक्ज़री पोर्टफोलियो की शुरुआत है, बल्कि हमारे भारतीय संचालन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है।”

होटल उद्योग के जानकारों का कहना है कि एनएमआईए के पास इस तरह की लग्जरी प्रॉपर्टीज़ का आगमन आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देगा।

अन्य समाचार

12वीं फेल