मुख्यपृष्ठग्लैमरराजकुमार-पत्रलेखा का बेबीमून

राजकुमार-पत्रलेखा का बेबीमून

चार साल पहले वर्ष २०२१ में शादी के बंधन में बंध चुके राजकुमार राव और पत्रलेखा, आखिरकार अब पैरेंटहुड इंजॉय करने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले वे न्यूजीलैंड में अपना बेबीमून मना रहे हैं। हाल ही में बेबीमून मनाते इस कपल की कई रोमांटिक तस्वीरें आई थीं, जिसे देखकर हमारी मिसेस चटर-पटर की आंखें चौड़ी हो गई थीं। वैसे हमारी मिसेस चटर-पटर काफी आजाद खयाल हैं, लेकिन हनीमून के बाद बेबीमून का ये कॉन्सेप्ट कई लोगों की तरह इनके भी गले नहीं उतर रहा है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में बेबीमून मनाते हुए पत्रलेखा ने एक पूल में अपने रोमांटिक पलों की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें कुछ बेहद खास हैं। ऐसे में कुछ ही समय में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और उनके पैंâस उनके जीवन में आनेवाली खुशियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अन्य समाचार