बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण की खूबसूरती और अदाकारी के चर्चे तो खूब होते हैं, लेकिन उनका एक ऐसा अंदाज भी है, जो रणवीर सिंह के लिए किसी वरदान से कम नहीं! एक म्यूजिक फेस्टिवल में रणवीर की पैंट फटी तो दीपिका ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि किस्सा ही मशहूर हो गया। दीपिका ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में बार्सिलोना के इस मजेदार वाकये का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि रणवीर ढीली पैंट पहनकर अपने मस्तमौला अंदाज में डांस कर रहे थे। तभी उनके अतरंगी डांस स्टेप्स के चक्कर में पैंट फट गई। अब रणवीर के सामने मुसीबत और दीपिका के सामने पति की इज्जत बचाने का सवाल! लेकिन मैडम ने घबराने के बजाय बैग से सुई-धागा निकाला और पार्टी के बीच ही सिलाई शुरू कर दी। जहां लोग डांस में मगन थे, वहीं दीपिका दर्जी बन गर्इं! दीपिका का यह किस्सा सुनकर कपिल शर्मा भी हैरान रह गए। वाकई, रणवीर की जिंदगी में दीपिका सिर्फ हमसफर नहीं, हर मुश्किल की परफेक्ट पार्टनर भी हैं!
