मुख्यपृष्ठग्लैमर‘रावण इतना भी बुरा नहीं था’... साई के बयान से मचा बवाल!

‘रावण इतना भी बुरा नहीं था’… साई के बयान से मचा बवाल!

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही विवादों की रामलीला बनती जा रही है। कभी कास्टिंग, कभी वीएफएक्स तो कभी कलाकारों के बयान फिल्म को सुर्खियों में ला रहे हैं। अब माता सीता का किरदार निभाने जा रहीं साई पल्लवी सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। लॉस एंजेलिस में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान उन्होंने रावण के व्यक्तित्व पर ऐसी बात कह दी कि इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। साई ने कहा कि रावण पूरी तरह बुरा नहीं था और हर इंसान को अपने भीतर की अच्छाई-बुराई पहचानकर खुद में सुधार करना चाहिए। बस फिर क्या था, कुछ यूजर्स ने सवाल दाग दिया कि अपहरण करने वाले का बचाव कैसे किया जा सकता है? वहीं, समर्थकों ने याद दिलाया कि रावण शिवभक्त और विद्वान भी था।

अन्य समाचार