मुख्यपृष्ठसमाचार'सरदार' की याद...रन फॉर यूनिटी में दौड़े युवा...राणाप्रताप कॉलेज में पटेल की...

‘सरदार’ की याद…रन फॉर यूनिटी में दौड़े युवा…राणाप्रताप कॉलेज में पटेल की डेढ़ सौवीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

जिला मुख्यालय स्थित राणाप्रताप पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की १५०वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय चरित्र को सुदृढ़ करना है। सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, उससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। युवा वर्ग जब राष्ट्र निर्माण में संकल्पपूर्वक भाग लेता है, तभी समाज और देश प्रगति करता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, सामाजिक चेतना और राष्ट्रहित के प्रति सकारात्मक सोच का विकास होता है। एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता और सामाजिक सामंजस्य का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. विभा सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, समर्पण और संगठन की शक्ति का प्रेरक उदाहरण है। आज के युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. संतोष अंश, डॉ. जितेंद्र यादव, गोरखनाथ चौरसिया, विष्णुदत्त पाल, राजेश कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागी वालंटियर्स का उत्साहवर्धन किया और सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

अन्य समाचार