मुख्यपृष्ठसमाचार‘पहले इस्तीफा दें फिर भाजपा के टिकट पर लड़ें चुनाव!’

‘पहले इस्तीफा दें फिर भाजपा के टिकट पर लड़ें चुनाव!’

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

-महुआ ने १९ बागी सांसदों पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को पार्टी के बागी सांसदों पर हमला बोला। मोइत्रा ने एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में लिखा, ‘गद्दार टीएमसी सांसदों को कानून का ज्ञान नहीं है। संविधान के ९१वें संशोधन २००३ ने विभाजन/अलग गुट बनाने के प्रावधान को हटा दिया है। सांसदों की संख्या मायने नहीं रखती। मूल राजनीतिक दल के दो-तिहाई सदस्यों को किसी अन्य दल में विलय करना होगा। सभी १९ गद्दारों को इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए।’
उनकी यह टिप्पणी टीएमसी के भीतर तेज होती राजनीतिक खींचतान के बीच आई है, जो लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग करने वाले १९ बागी सांसदों के पैâसले के बाद पैदा हुई है। इस कदम ने पार्टी में विभाजन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ संभावित गठबंधन की अटकलों को हवा दी है। केंद्रीय राजनीतिक गलियारे में इसे लेकर खलबली मच गई है।

अन्य समाचार