मुख्यपृष्ठसमाचारलापरवाही का नतीजा...बस स्टॉप का स्टील कवच गिरा...प्रशासन मौन

लापरवाही का नतीजा…बस स्टॉप का स्टील कवच गिरा…प्रशासन मौन

सामना संवाददाता / कल्याण

शहर में सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा का हाल एक बार फिर उजागर हुआ, जब एमआईडीसी कावेरी चौक स्थित एक्सिस बैंक के पास ममता हॉस्पिटल बस स्टॉप का स्टील कवच अचानक नीचे गिर गया। यह घटना गुरुवार सुबह घटी, जब बस स्टॉप पर कुछ ही यात्री मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी, वरना हादसा गंभीर हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से बस स्टॉप के आगे लगे स्टील पार्टीशन में दरारें और हिलावट देखी जा रही थी, मगर मरम्मत की कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज सुबह अचानक इसकी लादियां उखड़कर पूरा आगे का हिस्सा गिर पड़ा। मौके पर मौजूद यात्रियों ने बस चालकों और वाहकों को इसकी जानकारी दी, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। नागरिकों ने तंज कसते हुए कहा कि बस स्टॉप पर अब बसें नहीं, बल्कि प्रशासन की “लापरवाही” ही नियमित रूप से रुकती है।

अन्य समाचार