मुख्यपृष्ठग्लैमरकाम पर लौटीं

काम पर लौटीं

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी के उन कपल्स में से एक हैं, जो बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दीपिका कक्कड़ की सर्जरी के बाद से ही फैंस की नजर उन पर बनी हुई है। हाल ही में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने एक और ब्लॉग शेयर करके फैंस को एक बड़ी जानकारी दी है। अपने ब्लॉग में शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया है कि दीपिका कक्कड़ अब सर्जरी के बाद फिर से अपने काम पर लौट चुकी हैं। अपने नए वीडियो में दीपिका कक्कड़ अपने ग्लॉदिंग वेंचर के लिए कपड़े खरीदती नजर आईं। उसके बाद दीपिका कक्कड़ ने अपने पति के साथ सबा के बेटे हैदर के लिए शॉपिंग के बाद दोनों एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे। वीडियो में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वो बहुत थक गई हैं। इसके जवाब में शोएब इब्राहिम कहते नजर आए, डॉक्टर्स ने तुम्हारा लीवर काटा है। डॉक्टर्स ने बोला था कि ज्यादा काम नहीं करना है वरना थकान होगी। आने वाले समय में भी आपको ऐसा ही लगेगा। इस दौरान शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया कि दीपिका कक्कड़ का इलाज अगले हफ्ते से फिर से शुरू होने वाला है। अगले हफ्ते दीपिका कक्कड़ फिर से डॉक्टर्स के चक्कर लगाने वाली हैं। अस्पताल से बाहर आते ही दीपिका कक्कड़ ने सबसे पहले अपने पति शोएब इब्राहिम का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

अन्य समाचार