मुख्यपृष्ठग्लैमरवायरल वीडियो पर भड़कीं ऋचा

वायरल वीडियो पर भड़कीं ऋचा

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में ट्रेन के जनरल कोच में एक शख्स एक नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता दिखाई देता है। सामने बैठे एक यात्री ने उसकी इस घिनौनी करतूत को रिकॉर्ड कर लिया और उसे सवालों के घेरे में ले लिया। दबाव पड़ते ही आरोपी सफाई देने लगा और गलती मान ली। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग उठी। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘आओ, इसे फेमस करें, ऐसे लोग शर्मनाक और डरावने हैं।’ हालांकि आरोपी की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज में बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य समाचार