मुख्यपृष्ठखेलमैच से पहले मिली दुखद खबर

मैच से पहले मिली दुखद खबर

मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी मैच में अद्भुत जज्बा दिखाया। आठ नवंबर की सुबह, जब वे मुंबई के बांद्रा- कुर्ला कॉम्प्लेक्स मैच खेलने जा रहे थे, उन्हें अपने मामा के निधन की खबर मिली। इतनी बड़ी व्यक्तिगत क्षति के बावजूद मुशीर ने हिम्मत नहीं हारी और मैदान में जाकर शतक जमाया। मुंबई और हिमाचल के बीच मैच में शुरुआत मुश्किल रही, मुंबई ३५ रन पर तीन विकेट और ७५ रन पर चार विकेट खो चुकी थी। लेकिन मुशीर ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए ओपनिंग संभाली और सिद्धेश लाड के साथ पांचवें विकेट के लिए १५७ रन की महत्वपूर्ण साझेदारी बनाई। मुशीर ने १६२ गेंद में १४ चौकों की मदद से ११२ रन बनाए। शतक पूरा होने के बाद उन्होंने अपने मामा को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद खास और भावनात्मक शतक है, क्योंकि उन्होंने अपने मामा के साथ बिताए पल हमेशा याद रखेंगे।

अन्य समाचार