मुख्यपृष्ठग्लैमरसलमान खान की बहन अर्पिता खान का नया रेस्टोरेंट बना सेलिब्रिटीज की...

सलमान खान की बहन अर्पिता खान का नया रेस्टोरेंट बना सेलिब्रिटीज की पसंदीदा जगह

हिमांशु राज

मुंबई के सांताक्रूज़ के पॉश इलाके में स्थित अर्पिता खान का नया रेस्टोरेंट ‘मर्सी’ इन दिनों चर्चाओं के केंद्र में है। हाल ही में शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट लगभग 9,000 वर्ग फुट में फैला है और अपने शानदार माहौल, अनोखे इंटीरियर और बेहतरीन यूरोपीय स्वादों के लिए मशहूर हो चुका है। खुलने के कुछ ही महीनों में यह जगह बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा हॉटस्पॉट बन गई है, जहां अक्सर पपराज़ी को रणबीर कपूर, कटरीना कैफ और करण जौहर जैसे सितारों के दीदार हो जाते हैं।अर्पिता खान ने इस रेस्टोरेंट की स्थापना केतुल और गौरव पारिख के साथ-साथ रिचबॉयज़ हॉस्पिटैलिटी और रिचबॉयज़ एंटरटेनमेंट के अनुज और विक्की चुघ के सहयोग से की है। ‘मर्सी’, जिसका अर्थ फ्रेंच में ‘धन्यवाद’ होता है, नाम की तरह अपने आतिथ्य में भी गर्मजोशी और उत्कृष्टता का अनुभव कराता है।यहां का मेन्यू अपने दामों और स्वाद दोनों के लिए सुर्खियों में है। रेस्टोरेंट में एक खास नॉनवेज प्लेटर की कीमत लगभग 10 हजार रुपये है, जबकि प्रीमियम पास्ता 8,500 रुपये तक में परोसा जाता है। इसके अलावा, यहां मौजूद शैम्पन की बोतलों की कीमत दो लाख रुपये तक पहुंचती है, जो इस स्थान के लक्ज़री स्तर को दर्शाती है। ‘मर्सी’ न केवल स्वाद का अनुभव कराता है, बल्कि यह मुंबई के ग्लैमर और क्लास की नई परिभाषा भी बन गया है।

अन्य समाचार