मुख्यपृष्ठसमाचारपत्रकार संघ के कैलेंडर में संदीप पागड़े की फोटो

पत्रकार संघ के कैलेंडर में संदीप पागड़े की फोटो

 रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मुंबई मराठी पत्रकार संघ द्वारा 2026 के कैलेंडर के लिए सामना के वरिष्ठ फोटो ग्राफर संदीप पागड़े द्वारा की गई फोटोग्राफी को उचित स्थान दिया गया है। संदीप पागड़े द्वारा की गई फोटोग्राफी के फोटो अब मुंबई मराठी पत्रकार संघ द्वारा निकाले जा रहे कैलेंडर के पन्नों पर देखने को मिलेगा। सूत्रों से उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुंबई मराठी पत्रकार संघ ने अपने 2026 के नये कैलेंडर पर महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में फोटोग्राफी करने वाले फोटोग्राफरों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था । कैलेंडर के लिए आयोजित मुंबई (ठसा) नामक इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के 314 फोटोग्राफरों ने अपने अपने क्षेत्रों में की गई उत्कृष्ट फोटोग्राफी की फोटो जूरी के पास उपलब्ध कराए थे । इस प्रतियोगिता के लिए मुकुंद सावंत, संतोष गांगण तथा शर्विन क्रास्टो जैसे अनुभवी फोटोग्राफरों को परीक्षक के रुप में नियुक्त किया गया था। प्रतियोगिता के प्रमुख संयोजक छायाचित्रकार एवं कार्यकारिणी सदस्य अंशुमन पोयरेकर के नेतृत्व में पूरी तरह पारदर्शिता दिखाते हुए जूरी सदस्यों ने 12 विजेताओं के नामों की घोषणा किया, जो मुंबई का जीवन, संस्कृति एवं सौंदर्य दर्शन बोध कराने वाले 12 महिने की संकल्पना पर आधारित है। 12 फोटो ग्राफरों द्वारा खींचे गए फोटो इस कैलेंडर में 12 महिने मुंबई के दर्शन कराएंगे। मुंबई मराठी पत्रकार संघ के 2026 कैलेंडरके लिए विजेता फोटो ग्राफरों में आशिष राणे ( मिड डे) दत्ता खेडेकर ( दैनिक लोकमत) किर्ती सुर्वे ( मिड डे) संदीप पागड़े वरिष्ठ फोटोग्राफर ( सामना) राजू शिंदे ( हिंदुस्तान टाइम्स) इम्तियाज शेख (उर्दू टाइम्स) कुणाल पाटील ( पीटीआई) दीपक तुर्भेकर (फ्रीलांस फोटो ग्राफर) सत्यजीत देसाई (, फ्रीलांस फोटो ग्राफर) संतोष नागवेकर (फ्रीलांस फोटो ग्राफर) इमैनुअल कारभारी (द हिन्दू) आशीष दयालकर ( टाइम्स नाऊ) की फोटोग्राफी कलैंडर के पन्नों पर देखने वाली है।

अन्य समाचार