मुख्यपृष्ठनए समाचार`जम्मू बचाओ, रोहिंग्याओं भगाओ!'

`जम्मू बचाओ, रोहिंग्याओं भगाओ!’

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई ने बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुक्त जम्मू-कश्मीर बनाने के अभियान का दायरा बढ़ाते हुए शुक्रवार को जम्मू के बाड़ीr-ब्राह्मणा इलाके में `मैं भारतीय-मेरा भारत अभियान’ को जारी रखा। पार्टी प्रदेश इकाईप्रमुख मनीष साहनी व कामगार विंग प्रमुख राज सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक दल‌ ने `जम्मू को बचाना है, रोहिंग्याओं को भगाना है’ लिखा हुआ प्लेकार्ड पकड़कर बाड़ी-ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के करीब लगी रेहड़ी-फड़ी वालों में संदिग्धों की पहचान को लेकर जागरूक करते हुए, `मैं भारतीय-मेरा भारत महान’ के स्टीकर थमाए। साहनी ने कहा कि ऐसी जानकारियां मिल रही थीं कि इलाके में रोहिंग्या व बांग्लादेशी अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं। उक्त जानकारियों की पुष्टि तब हुई, जब शिवसैनिकों की भनक लगते ही कुछ संदिग्ध अपना सामान लावारिस छोड़ वहां से फरार हो गए। गुस्साए शिवसैनिकों ने लावारिस पड़े सामान को आग के हवाले कर दिया।

अन्य समाचार